7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympics 2024, 10m Air Pistol Mixed: मनु भाकर ने 124 साल बाद रचा इतिहास, सरबजोत सिंह के साथ देश के लिए जीता दूसरा पदक

Paris Olympics 2024, 10m Air Pistol Mixed: पेरिस ओलंपिक 2024 मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्‍य पदक जीता है। इसके साथ ही मनु भाकर 124 साल बाद एक ओलंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

2 min read
Google source verification
Paris Olympic 2024, 10m Air Pistol Mixed

Paris Olympics 2024 10m Air Pistol Mixed: पेरिस ओलंपिक 2024 मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 16-10 अंक के साथ कांस्‍य पदक जीता है। इसके साथ भारत के पदकों की संख्‍या अब दो हो गई है और दोनों ही पदक युवा शूटर मनु भाकर ने दिलाए हैं। इसके साथ ही मनु ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब एक ही ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। ये रिकॉर्ड अब तक नॉर्मन प्रिचर्ड के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने ओलंपिक 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे। उस दौरान भारत ब्रिटिश शासन के अधीन आता था।

भारत ने शुरुआत से ही बनाई बढ़त

बता दें कि मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड में तीसरे स्थान पर रही थी। आज भारतीय जोड़ी का सामना कांस्य पदक के लिए कोरिया के जिन ये हो और वोन्हो ली से हुआ। मनु भाकर और सरबजोत ने शानदार निशाने लगाते हुए शुरुआत से ही कोरियाई जोड़ी के खिलाफ बढ़त बना ली थी और अंत में 16 अंक हासिल करते हुए कांस्‍य पदक जीता। वहीं, कोरियाई जोड़ी 10 अंक ही हासिल कर सकी।

सुशील और सिंधु के नाम दो-दो मेडल

ओलंपिक में देश के लिए दो पदकों की बात करें तो रेसलर सुशील कुमार के साथ बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु भी दो-दो पदक जीत चुके हैं, लेकिन उनके ये पदक अलग-अलग ओलंपिक में आए हैं। सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्‍य पदक और लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीता था। वहीं, पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक तो टोक्यो ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीता था।