31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympics Day 7 Schedule: मनु और ईशा 25 मी. पिस्टल क्वालिफिकेशन में लगाएंगी जोर, लक्ष्य की नजरें सेमीफाइनल पर, हॉकी में ऑस्ट्रेलिया देगा चुनौती

अबतक दो मेडल जीत चुकी भारतीय शूटर मनु भाकर आज फिर 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में एक्शन में दिखेंगी। वहीं बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे लक्ष्य सेन आज सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

Paris Olympics 2024 Day 7 India Schedule: फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स 2024 का आज सातवां दिन है। इस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अबतक मिला जुला रहा है। भारत की झोली में अबतक मात्र तीन ब्रॉन्ज मेडल आए हैं और तीनों ही शूटिंग में आए हैं। ऐसे में अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों को अब भी सफलता हासिल करनी है।

अबतक दो मेडल जीत चुकी भारतीय शूटर मनु भाकर आज फिर 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में एक्शन में दिखेंगी। उनका साथ ईशा सिंह देंगी। वहीं बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे लक्ष्य सेन आज सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगे। भारतीय शटलरों ने अबतक बहुत निराश किया है। पीवी सिंधु, एचएस प्रणय, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सभी का सफर समाप्त हो चुका है।

पेरिस ओलंपिक के सातवें दिन भारत का कार्यक्रम -

गोल्फ

  • पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले दूसरा दौर: शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर (दोपहर 12.30 बजे से)

निशानेबाजी

  • 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: ईशा सिंह, मनु भाकर (दोपहर 12.30 बजे से)
  • स्कीट पुरुष क्वालिफिकेशन-पहला दिन: अनंतजीत सिंह नारुका (दोपहर 1.00 बजे से)

तीरंदाजी

  • मिक्स्ड टीम 1/8 एलिमिनेशन दौर: भारत बनाम इंडोनेशिया (अंकिता भकत/धीरज बोम्मादेवरा बनाम डियांडा कोरुनिसा/आरिफ पांगेस्तू) (दोपहर 1.20 बजे से)

जूडो

  • महिला +78 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ-32: तुलिका मान बनाम इडालिस ओरटिड्ज (दोपहर 1.30 बजे से)

सेलिंग

  • महिला डिंघी रेस-3: नेत्रा कुमानन (दोपहर 3.45 बजे से)
  • पुरुष डिंघी रेस-3: विष्णु सरवानेन (शाम 7.05 बजे से)

हॉकी

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ग्रुप चरण मुकाबला (शाम 4.45 बजे से)

बैडमिंटन

  • पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चू टिन चेन (शाम 6.30 बजे से)

एथलेटिक्स

  • महिला 5000 मीटर हीट-1: अंकिता ध्यानी (रात 9.40 बजे से)
  • महिला 5000 मीटर हीट-2: पारुल चौधरी ( रात 10.06 बजे से)
  • पुरुष गोला फेंक क्वालिफिकेशन: तजिंदरपाल सिंह तूर (रात 11.40 बजे से)
Story Loader