4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PKL Auction 2024: प्रो कबड्डी के 11वें सीजन के लिए 15 अगस्त को लगेगी बोली, इन खिलाड़ियों पर बह सकता है पानी की तरह पैसा

प्रो कबड्डी लीग का पहला मुक़ाबला 26 जुलाई 2014 को मुंबई में यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला गया था। ऑक्शन की बात करें तो इसमें पवन सेहरावत, परदीप नरवाल, राहुल चौधरी जैसे दिग्गजों पर निगाहें रहेंगी और देखना होगा कि ये खिलाड़ी किन टीमों का हिस्सा बनते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

Pro Kabaddi League 2024, Auction: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 11वें सीजन के ऑक्शन की तारीखों का ऐलान हो गया है। खिलाड़ियों की बोली 15 और 16 अगस्त को लगाई जाएगी। इस मेगा इवैंट का आयोजन मुंबई में होगा। प्रो कबड्डी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग है। इस लीग को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर आगामी सीजन को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है।

प्रो कबड्डी लीग का पहला मुक़ाबला 26 जुलाई 2014 को मुंबई में यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला गया था। ऑक्शन की बात करें तो इसमें पवन सेहरावत, परदीप नरवाल, राहुल चौधरी जैसे दिग्गजों पर निगाहें रहेंगी और देखना होगा कि ये खिलाड़ी किन टीमों का हिस्सा बनते हैं।

अभी तक पीकेएल के 10वें सीजन खेले जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा पटना पाइरेट्स ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं पहले सीजन की चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वॉरियर्स , दबंग दिल्ली केसी और पुनेरी पलटन ने एक-एक बार खिताब जीता है।

पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला पुणेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया था। इसमें हरियाणा को निराशा हाथ लगी थी और पुणेरी पलटन ने जीत दर्ज की थी। गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स दो ऐसी टीमें हैं जोकि फाइनल में पहुंचने के बावजूद आजतक खिताब नहीं जीत पाई है। इसके अलावा यूपी योद्धाज, तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस नॉक-आउट में पहुंचने के बावजूद फाइनल में नहीं पहुंची हैं।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और डिज्नी हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव अपडेट के लिए पीकेएल के आधिकारिक इन्स्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर भी नजर रखी जा सकती है।

Story Loader