
फुटबॉल विश्व के सबसे धनी खेलों में से एक है ये बात एक बार फिर से साबित हो गई है। साल 2018-2019 में सर्वाधिक कमाई करने वाले फुटबॉल क्लबों की सूची जारी की गई है। इस सूची में पेरिस सेंट जर्मेट ( पीएसजी ) ने पहला स्थान हासिल किया है।
पीएसजी ने इस दौरान 637.8 मिलियन यूरो (50 अरब रुपए) की कमाई की। पीएसजी का यह रिकॉर्ड इस लिहाज से भी खास है क्योंकि वह अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला फुटबॉल क्लब बन गया है। यह कमाई पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है।
आपको बता दें कि क्लब ने साल 2017-18 में करीब 541.7 मिलियन यूरो (42.5 अरब रुपए) की कमाई की थी।
इन स्टार खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए पीएसजी ने चुकाई थी मोटी कीमतः
पीएसजी की मार्केट वैल्यू बढ़ने के पीछे एक अहम वजह यह भी है कि उसके क्लब की ओर से नेमार और किलियन एम्बाप्पे जैसे दुनिया के प्रसिद्ध फुटबॉलर खेलते हैं। इन दोनों को अपने दल में शामिल करने के लिए क्लब ने काफी मोटी रकम चुकाई थी।
Published on:
7 Nov 2019, 5:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.