हैदराबाद। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों ही राज्य पीवी सिंधु पर अपना हक जता रहे हैं लेकिन इस ओलंपिक रजत पदक विजेता के कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा है कि वह भारत की बेटी है। सिंधु से दोनों राज्यों के बीच चली बहस के बारे में पूछने पर गोपीचंद ने बीच में बोलते हुए इस क्षेत्रीय विवाद को समाप्त करने की कोशिश की। गोपीचंद ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह (सिंधु) भारत की बेटी है, वह भारतीय है।