4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2018: पीवी सिंधु नहीं खेलेंगी पाकिस्तान के खिलाफ मैच, जानें वजह

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पीवी सिंधु पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बैडमिंटन मिक्स्ड टीम के मैच में नहीं खेलेंगी।

2 min read
Google source verification
sindhu

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मिक्स्ड टीम के मैच में नहीं खेलेंगी। भारत गुरूवार की सुबह अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 5-0 से जीत चुका है। भारत को गुरुवार को ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है। भारत मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार है। श्रीलंका के भी खिलाफ नहीं खेलीं थी पीवी सिंधु। सिंधु खेलों में आने से पहले चोटिल हो गयीं थी यही कारण है कि वो अपने सिंगल्स के मैच से पहले आराम ले रहीं हैं।


यह होगी पाकिस्तान के खिलाफ टीम
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टीम इवेंट के मिक्स्ड डबल वर्ग में सात्विक रैंकीरेड्डी और एन. सिक्की रेड्डी खेलेंगे, किदाम्बी श्रीकांत मेंस सिंगल्स में खेलेंगे, साइना नेहवाल विमेंस सिंगल्स में खेलेंगी, प्रणव चैरी चोपड़ा और चिराग शेट्टी मेंस डबल्स में खेलेंगे और विमेंस डबल्स में अश्विनी पोनप्पा की जोड़ीदार रुतविका गडे होंगी।


श्रीलंका के खिलाफ था पहला मुकाबला-

कड़ी टक्कर के बाद जीती थी मिक्स्ड डबल्स की टीम

भारत ने गुरुवार को कैरारा स्पोटर्स एरेना-2 में मिक्स्ड टीम स्पर्धा के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात दी। मुकाबले के पहले मैच में मिक्स्ड डबल्स में भारत के प्रणव चैरी चोपड़ा और रुतविका गडे का सामना श्रीलंका के सचिन दियास और थिलिनि प्रामोडिका हेंडाहेवा से था। भारतीय जोड़ी ने अपने विपक्षी को 21-15, 19-21, 22-20 से मात देते हुए टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

सिंगल्स मुकाबलों में आसानी से जीते थे किदाम्बी और साइना
दूसरा मुकाबला पुरुष एकल वर्ग में था जिसमें भारत के किदाम्बी श्रीकांत और श्रीलंका निकुला करुणारत्ने कोर्ट पर थे। भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से 21-16, 21-10 से मैच अपने नाम कर मुकाबले में भारत को 2-0 से आगे कर दिया। अगला मुकाबला महिला एकल वर्ग में था जिसमें भारत की साइना नेहवाल कोर्ट पर थीं। विश्व की इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रीलंका की मधुशिका दिलरुक्शी बेरूवेलागे को मात देने में कोई भी परेशानी नहीं हुई। साइना ने यह मैच 21-8, 21-4 से अपने नाम किया।

मेंस और विमेंस डबल्स के आसान रहे थे मैच
सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मेंस डबल्स के अगले मुकाबले में श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने और वुवेंका गूनथिलेका के सामने उतरे और 21-17, 21-14 से मुकाबला जीत ले गए। आखिरी मैच विमेंस डबल्स का था जिसमें अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी को थिलिनि तथा काविडि सिरिमानागे से भिड़ना था। भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में भी श्रीलंका पर हावी रही और 21-12, 21-14 से मैच जीत मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया।

Story Loader