4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौजूदा युग मॉडर्न हॉकी का, इसमें रैंकिंग नहीं प्रदर्शन रखता है मायने – रानी रामपाल

कोरियाई दौरे पर जाने से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का कहना है कि मॉर्डन हॉकी में टीम का प्रदर्शन सबसे अहम होता है।

2 min read
Google source verification
Rani Rampal

नई दिल्ली। भारत को 13 साल बाद हॉकी एशिया कप का खिताब दिलाने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का कहना है कि 'मॉर्डन हॉकी' में रैंकिंग नहीं, बल्कि प्रदर्शन मायने रखता है। कोरियाई दौरे से पहले रानी ने टीम के प्रशिक्षण और अन्य पहलुओं पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान रानी ने कहा कि मॉर्डन हॉकी में रैंकिंग मायने नहीं रखती, प्रदर्शन मायने रखता है। जो जैसा खेलेगा, उसे वैसा परिणाम मिलेगा। अगर टीम अच्छा प्रदर्शन करती है, तो निश्चित तौर पर उसकी रैंकिंग भी सुधरती है। आपको बता दें कि हरियाणा के शाहबाद की निवासी रानी 2010 में विश्व कप खेलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थीं। रानी के पिता घोड़ा गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में उनके लिए अपने सपने को पूरा करना आसान नहीं रहा। उन्हें ऐसे में टीम की अनुभवी खिलाड़ियों और कोच ने काफी समर्थन दिया।

टॉप टेन में आने की है खुशी -
बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में जारी शिविर में अभ्यास कर रहीं रानी ने उच्च स्तरीय रैंक वाली टीमों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार के दबाव के बारे में कहा कि नहीं हमें खुद पर विश्वास है। हमें खुशी है कि हम टॉप-10 में आए हैं। शीर्ष-10 में जब आप पहुंच जाते हैं, तो आपका प्रशिक्षण उसी स्तर के तहत शुरू हो जाता है। रानी ने कहा कि जब तक हम डरेंगे, तब तक हम सुधार नहीं कर सकते। ऐसे में हमें अपने से आगे रैंक वाली टीम के खिलाफ खेलते वक्त डरना नहीं है।

कोरियाई दौरे का अनुभव राष्ट्रमंडल खेल में आएगा काम -
वर्तमान में सबसे अधिक मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम के बारे में रानी ने कहा कि कोरिया दौरे पर हम अभी जाएंगे, तो हमें काफी अनुभव और अवसर मिलेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में देखा जाए, तो सभी टीमें अच्छी और मजबूत हैं। हमें खुद पर ध्यान देना है और देखना है कि हमें जिस प्रकार की प्रशिक्षण किया है, उसे लागू कर सकें। ऐसे में हम दूसरी टीमों पर ध्यान न देके अपने खेल पर ध्यान देना है।

जूनियर खिलाड़ियों से अच्छा है तालमेल -
टीम में हाल ही में कई युवा खिलाड़ी शामिल हुई हैं। कोरियाई दौरे पर भी तीन नई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करेंगी। ऐसे में खिलाड़ियों के साथ तालमेल के बारे में कि हमें खुशी है कि नई खिलाड़ी टीम में शामिल हुई है। जूनियर खिलाड़ियों के लिए इस प्रकार के अवसर मायने रखते हैं। सभी खिलाड़ियों के बीच तालमेल अच्छा है। आशा है कि हम कोरियाई दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करें। ताकि टीम आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में प्रवेश करे।

खेलों इंडिया बहुत अच्छी पहल - रानी रामपाल
खेलों इंडिया के बारे में रानी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से उठाया गया यह काफी अच्छा कदम है। इस बार हमारे खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स्वयं भी एक खिलाड़ी रह चुके हैं। वह जानते हैं कि किस प्रकार से प्रतिभा को ढूंढा जा सकता है। इससे पहले जो खेल मंत्री थे, वे उस प्रकार से खेलों से जुड़े नहीं थे और शायद इसीलिए, वह उस एहसास के साथ काम नहीं कर सकते थे। रानी ने कहा कि अगर इस प्रकार की पहल पहले ही शुरू जाती, तो काफी कुछ हासिल किया जा सकता था। हालांकि, अब भी देरी नहीं हुई है। आने वाले 8-10 साल में हमें इस काम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Story Loader