1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: सायना नेहवाल और श्रीकांत पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

सायना नेहवाल ने महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लिने होजमार्क क्लाएर्सफेल्ट को हराया किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया से जोनाटन क्रिस्टली को मात दी।

2 min read
Google source verification
Saina Nehwal

Saina Nehwal

नई दिल्ली। ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के सायना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गए मैच में सायना और किदाम्बी ने अपने-अपने वर्ग के एकल मैच जीतकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

- सायना नेहवाल ने महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लिने होजमार्क क्लाएर्सफेल्ट को 8-21, 21-16, 21-13 से मात दी। वहीं, श्रीकांत ने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया से जोनाटन क्रिस्टली को 21-17, 11-21, 21-12 से मात दी।

- सायना का मुकाबला 51 मिनट चला, जबकि किदाम्बी का मैच 58 मिनट चला। 2015 में यहां उपविजेता रह चुकी सायना को पहले गेम में डेनमार्क की खिलाड़ी ने 15 मिनट में ही 21-8 से करारी मात दी। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए दूसरे गेम में जल्दी ही वापसी कर ली।

- इस वर्ष जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली सायना ने दूसरे गेम में पहले तो 4-4 से बराबरी की और फिर 7-4 की बढ़त बना ली। हालांकि डेनमार्क की खिलाड़ी भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही थी और दोनों के बीच स्कोर एक समय 8-8 और 9-9 से बराबरी पर था। सायना ने 9-9 से बराबरी रहने के बाद लगातार अंक लिए और 21-16 से दूसरा गेम जीतकर मैच को रोमांचक बना दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में भारतीय खिलाड़ी ने क्लाएर्सफेल्ट को 21-13 से आसानी से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।

- पुरुष एकल में श्रीकांत ने क्रिस्टली को 58 मिनट में 21-17, 11-21, 21-12 से मात दी। सातवीं सीड श्रीकांत ने पहले गेम में 11-7 की बढ़त के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 15-11 की बढ़त बनाने के बाद 21-17 से पहला गेम अपने नाम कर लिया।

- क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत के सामने टॉप सीड जापान के केंटो मोमोटा की चुनौती होगी, जिन्होंने एक अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में थाईलैंड के कांटाफोन वांगचारोएन को 56 मिनट में 21-19, 21-11 से पराजित किया।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मोमोटा के खिलाफ श्रीकांत का करियर रिकॉर्ड 3-10 का है और ऐसे में श्रीकांत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Story Loader