27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saina-Parupalli Wedding Reception : पारुपल्ली ने रोमांटिक डांस करते हुए सायना को किया KISS, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को ढेर सारा प्यार मिल रहा है और फैंस शादी और रिशेप्शन की तस्वीरों को भी काफी पंसंद कर रहे हैं । इस बीच उनकी एक काफी प्यारी वीडियो भी सामने आई है जिसमें इस नवविवाहित जोड़ी ने कुछ रोमांटिक पल भी साझा किये हैं ।

2 min read
Google source verification
Saina Nehwal Kissing Husband Parupalli Kashyap At Wedding Party

Saina-Parupalli Wedding Reception : पारुपल्ली ने रोमांटिक डांस करते हुए सायना को किया KISS, देखें VIDEO

नई दिल्ली । भारत के स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 14 दिसंबर को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्‍वीर पोस्‍ट कर इसकी सूचना अपने प्रशंसकों को दी थी। इन दोनों ने बड़ी सादगी के साथ एक पारिवारिक समारोह में शादी की थी। अब 16 दिसंबर को उन्‍होंने हैदराबाद के पंचसितारा होटल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। वैसे तो इस जोड़ी ने बचपन की दोस्ती को सात जन्मों के बंधन में बदलने का फैसला बहुत पहले कर लिया था और आखिर कार उस फैसले को अमली जामा भी पहना ही दिया गया । सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को ढेर सारा प्यार मिल रहा है और फैंस शादी और रिशेप्शन की तस्वीरों को भी काफी पंसंद कर रहे हैं । इस बीच उनकी एक काफी प्यारी वीडियो भी सामने आई है जिसमें इस नवविवाहित जोड़ी ने कुछ रोमांटिक पल भी साझा किये हैं ।

साथ में किया कपल डांस-
अपनी रिसेप्शन के मौके पर सायना नेहवाल सच में बेहद शानदार और भव्‍य लग रही थीं। पी कश्‍यप भी उनसे जरा भी कम नहीं लग रहे थे। दोनों ने ब्लू रंग की ड्रेस पहन रखा था। दोनों के मैचिंग कलर के ड्रेस को काफी पसंद किया गया । इन दोनों की यह ड्रेस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ तो कह रहे हैं कि सायना की ड्रेस इतनी सुंदर थी कि उन्‍होंने ईशा अंबानी और दीपिका पादुकोण के ड्रेसेज को भी पीछे छोड़ दिया। साइना ने जहां ब्लू कलर का वेलवेट लहंगा पहना तो पारुपल्ली कश्यप ने ब्लू कलर की बंद शेरवानी पहनी। दोनों ने इस शाम को खूब सेलिब्रेट किया और ख़ुशी में दोनों ने ठुमके भी लगाए । एक डांस करते हुए कपल वीडियो सायना ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से साझा की है जिसमें दोनों नाचते हुए काफी करीब आ जाते हैं ।

केक काट किया सेलिब्रेट-
इन दोनों की ड्रेस मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार की थी। सायना के ब्लू रंग के वेलवेट लहंगे पर जरदोजी और खूबसूरत मोती जड़े हुए थे और ब्लू कलर का ही डायमंड नेकलेस पहन रखा था, वहीं परूपल्ली कश्‍यप ने मोतियों का हार पहन रखा था। सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की इस रिसेप्‍शन पार्टी में उन दोनों के परिवार और पारिवारिक मित्रों के अलावा दक्षिण के सुपर स्‍टार नागार्जुन और रकुलप्रीत सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर इस नए-नवेले जोड़े ने केक भी काटा। केक काटने में नागार्जुन और रकुल प्रीत सिंह भी शामिल रहें।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग