15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृजभूषण का करीबी बना WFI अध्यक्ष, रोते हुए बोली साक्षी मलिक ‘मैं कुश्ती त्यागती हूं’

WFI का नया अध्यक्ष संजय सिंह को चुने जाने से नाराज़ साक्षी मलिक ने की संन्यास की घोषणा। रोते हुए बोली 'मैंने लड़ाई पूरे दिल से लड़ी, लेकिन अगर अध्यक्ष बृजभूषण की तरह ही रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्याग रही हूं।'

less than 1 minute read
Google source verification
sakshi_malik.png

Sakshi Malik Announces To Quit Wrestling: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) का नया अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है। वह पूर्व पूर्व अध्यक्ष और खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। ऐसे में इससे नाराज़ होकर ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक कुश्ती छोड़ने की बात कही है।

संन्यास की घोषणा करते हुए साक्षी ने कहा, 'मैंने लड़ाई पूरे दिल से लड़ी, लेकिन अगर अध्यक्ष बृजभूषण की तरह ही रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्याग रही हूं।' साक्षी अपने इस बयान के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं। साक्षी ने रोते हुए अपने जूते उठाकर मेज पर रख दिए। साक्षी ने आगे कहा, '40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। बूढ़ी महिलाएं आईं। ऐसे लोग भी आए, जिनके पास खाने-कमाने के लिए नहीं है। हम नहीं जीत पाए, लेकिन आप सभी का धन्यवाद।'

बता दें कि 21 दिसंबर को कुश्ती महासंघ के चुनाव हुए और इसके तुरंत बाद आए परिणाम में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के नाम पर मुहर लग गई थी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गुरुवार को मतदान हुआ क्योंकि महासंघ को अंतरराष्ट्रीय महासंघ यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा निलंबित कर दिया गया था।

अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 15 पदों के लिए चुनाव हुए। ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के नेतृत्व में पहलवानों के एक समूह द्वारा लंबे आंदोलन के बाद WFI के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह को पद से हटा दिया गया था। पुनिया और मलिक ने हाल ही में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी और बृजभूषण के सहयोगी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने से रोकने के तरीके मांगे थे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।