
saloni dalal
रांची। सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के चौथे दिन कर्नाटक की तैराक सलोनी दलाल ने 200 मीटर बेस्टस्ट्रोक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सलोनी ने 2:44.37 सेकेंड का समय दर्ज करवाते हुए यह मेडल जीता।
सलोनी ने इस समय के साथ अपने राज्य की सजनी सेठी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सजनी ने 1997 में 2:46.39 सेकेंड का समय निकाला था। रेलवे के संदीप सेजवाल व एरोन डिसूजा ने आशानुरूप प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण झटका।
चौथे दिन रेलवे के तैराकों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नौ में से पांच स्वर्ण अपने नाम किए। रेलवे के तैराक अब तक 14 स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं। महाराष्ट्र की टीम छह स्वर्ण, आठ रजत व तीन कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है।
Published on:
28 Sept 2016 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
