29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन ओपन से भारत के लिए पहली खुशखबरी, पुरुष युगल के सेमी में पहुंची भारतीय जोड़ी

महिला-पुरुष एकल वर्ग में पहले ही समाप्त हो चुकी है भारतीय चुनौती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 8 Nov 2019, 4:56 PM IST

satwik_and_chirag.jpg

फुझोउ (चीन)। चीन के फुझोउ प्रांत में आयोजित हो रहे चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से भारत के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गई। एक के बाद महिला व पुरुष वर्ग में कई दिग्गजों के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अपने प्रदर्शन से पदक की उम्मीद जगाई है।

सात्विक साईंराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्थानीय जोड़ी को सीधे सेटों ने शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी ने लि जून हुई और लियू यू चेन की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-19, 21-15 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 43 मिनट में ही अपने नाम कर लिया।

आपको बता दें चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष खिलाड़ी पहले ही हारकर बाहर हो चुके हैं। महिला व पुरुष एकल वर्ग में कोई भी भारतीय चुनौती नहीं बची है। पीवी सिंधु से लेकर साइना नेहवाल तक सभी ने अपने खेल से निराश किया।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग