2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवानी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

शिवानी कटारिया ने रांची में खेली जा रही 70वीं सीनियर नेशनल ओपन तैराकी प्रतियोगिता में न्यू राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Sep 27, 2016

Shivani Kataria

Shivani Kataria

गुड़गांव। ओलंपियन तैराक शिवानी कटारिया ने रांची में खेली जा रही 70वीं सीनियर नेशनल ओपन तैराकी प्रतियोगिता में न्यू राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में शिवानी का यह दूसरा पदक है। रियो ओलंपिक खेल कर लौटी शिवानी के पैर में हल्की चोट है लेकिन सोमवार को कटारिया ने 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट के मुकाबले में उतर कर दिखा दिया कि वो बेस्ट हैं।

हरियाणा की इस बेटी ने स्वर्ण पदक के साथ नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी अपने नाम किया। शिवानी ने 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक 2.6 मिनट में पदक जीता है जबकि पहले यह रिकार्ड 2.7 मिनट का था। इसी प्रतियोगिता में कटारिया 400 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

18 वर्षीय तैराक का 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में शानदार रिकार्ड रहा है। उन्होंने पिछले वर्ष भी पदक जीते थे और रियो ओलंपिक में भारत की तरफ से 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में खेली थीं। प्रदेश की इस तैराक ने पहले भी कई राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader