हिंदू धर्म के अनुसार ओम नम: शिवाय भगवान शिव का बीज मंत्र है, जो उनकी आराधना के लिए बोला जाता है। वॉल्कोट ने इस मंत्र की तस्वीर के साथ अपने फैन्स को इस मंत्र का अर्थ भी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'आपका दिल खोलने वाला, नफरत, घृणा और डर को कम करने वाला और अंत तक खुश और प्रफुल्लित रहने का अनुभव देने वाला है यह मंत्र।'