अन्य खेल

फॉर्मूला 1 के चैंपियन Niki Lauda का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Niki Lauda के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है ऑस्ट्रिया में जन्मे थे Niki Lauda फॉर्मूला 1 रेस के रहे थे तीन बार चैंपियन

less than 1 minute read
May 21, 2019
Formula 1 champion Niki Lauda

नई दिल्ली। फॉर्मूला 1 रेस के चैंपियन रहे Niki Lauda का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीती रात 2 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली। निकी के निधन की जानकारी उनके परिवारवालों की तरफ से दी गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'बड़े दुख के साथ ये सूचित किया जाता है, कि हमारे प्यार शांतिप्रिय निकी हमारे बीच नहीं रहे।'

तीन बार के चैंपियन थे Niki Lauda

- Niki Lauda का जन्म ऑस्ट्रिया में हुआ था। वो विश्व स्तर के फॉर्मूला 1 रेस के तीन बार चैंपियन रह चुके थे। उन्होंने 1975, 1977, 1984 में एफ- वर्ल्ड ड्राइवर्स चैंपिंयन का खिताब जीता था। एक बार वह ऑस्ट्रियान फॉर्मूला वन ड्राइवर भी रह चुके हैं। निकी ने दो बार फरारी और एक बार मैकलारेन के साथ फॉर्मूला एफ1 चैंपियनशिप जीती थी।

- 1976 मे निकी के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था, उस हादसे के बाद भी उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। उन्होंने कुल 171 रेस में हिस्सा लिया था और उसमे से 25 में जीत दर्ज की थी।

Published on:
21 May 2019 09:09 am
Also Read
View All

अगली खबर