15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विनेश फोगाट भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला पहलवानों में से एक है- गीता फोगाट

यह अच्छी बात है कि खिलाड़ियों ने क्वालीफिकेशन के पहले ही दौर में ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया- गीता

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Sep 26, 2019

geeta_phogat.jpg

कोलकाता। राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में भारत को महिला वर्ग कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली गीता फोगाट ने हाल ही में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीयों के प्रदर्शन को सराहा है। गीता ने उम्मीद जताई है कि अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय दल अच्छा प्रदर्शन करेगा।

चार भारतीय खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में आयोजित हुई विश्व चैम्पियनशिप में चार पदक अपने नाम किए थे। गीता की बहन विनेश महिला वर्ग में पदक जीतने वाली भारत की इकलौती पहलवान थीं।

गीता ने कहा, "यह अच्छी बात है कि खिलाड़ियों ने क्वालीफिकेशन के पहले ही दौर में ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया और पदक भी जीते। यह बड़ी बात है। इनके प्रदर्शन को देखकर हम कह सकते हैं कि यह लोग ओलम्पिक में अच्छा करेंगे। मुझे उम्मीद है कि टोक्यो में हम पदक जीतकर लाएंगे।"

उन्होंने कहा, "अब इन पहलवानों के पास तैयारी के लिए एक साल है कि वह दूसरों के मुकाबले देखें और अपने खेल में सुधार करें। मुझे उम्मीद है कि आने वाले अन्य क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत के और खिलाड़ी कोटा हासिल करेंगे। हम जितने ज्यादा होंगे, पदक की संभावना उतनी बढ़ेगी।"

अपनी बहन विनेश के बारे में गीता ने कहा, "वह भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला पहलवानों में से एक हैं। वह काफी मेहनत करती हैं और अपने खेल को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वह कभी हार नहीं मानतीं।"

विनेश ने 10 महीने पहले ही अपने भारवर्ग में बदलाव किया और विश्व चैम्पियनशिप में 53 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। वह ओलम्पिक में भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक हैं। ओलम्पिक के पहले अभी दो और क्वालीफाइंग टूर्नामेंट बचे हैं।