22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व चैम्पियन Prashant More ने जीती ऑनलाइन कैरम प्रतियोगिता, महिला वर्ग में Debjani Tamuly चैम्पियन

All India Carrom Federation ने लॉकडाउन में विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया।

2 min read
Google source verification
Prashant More and Debajani Tamuly

Prashant More and Debajani Tamuly

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट के कारण पूरी दुनिया में जब खेल प्रतियोगिताएं बंद है, तब ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन (All India Carrom Federation) ने लॉकडाउन में घर में रहने के साथ विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन ने फेसबुक पर ऑनलाइन कैरम प्रतियोगिता इसी मकसद से शुरू किया था कि लॉकडाउन में खिलाड़ी घर पर रहकर भी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग का खिताब कैरम के विश्व चैम्पियन प्रशांत मोरे (Prashant More) ने जीता तो वहीं महिला वर्ग की विजेता देबजानी तामुली (Debjani Tamuly) बनीं।

पैरालम्पियन दीपा मलिक ने की संन्यास की घोषणा, अब संभालेंगी PCI अध्यक्ष का पद

कैसे खेला गया यह टूर्नामेंट

इस टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष वरीय खिलाड़ियों में से पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को एक मैच के लिए 50 मिनट का समय दिया गया। इसमें खिलाड़ियों को वाइट कैरममेन व क्वीन को पॉकेट करना था। इसे मिस करने पर फिर से ब्रेक मारना था। इस दौरान जितना कैरममैन पॉकेट हुआ, उस पर उतना अंक दिया गया। स्लैम मारने पर खिलाड़ी को 20 बोनस अंक दिए गए। स्लैम का अर्थ यह हुआ कि खिलाड़ी एक ही चांस में नौ कैरममेन के साथ क्वीन को पॉकेट कर दे।

प्रशांत और देबजानी बनें चैम्पियन

पुरुष वर्ग में ऑनलाइन कैरम प्रतियोगिता के विजेता विश्व चैंपियन प्रशांत मोरे रहे। उन्होंने तीन स्लैम के साथ 260 अंक प्राप्त किए। वहीं महिलाओं में देबजानी तामुली ने एक स्लैम के साथ 217 अंक प्राप्त कर खिताब पर कब्जा जमाया।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में निर्णायक भी भूमिका अरुण केदार और महेश सेखरी ने निभाया, जबकि तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी कुमार अजय ने उठाई।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई: ओडिशा फुटबॉल क्लब ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया योगदान

अन्य खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन

पुरुष वर्ग में विकास धारिया ने दो स्लैम के साथ 221 अंक बनाए, वहीं संदीप दिवे ने 207 अंक हासिल किया, जबकि पूर्व विश्व चैंपियन योगेश परदेशी महज 126 अंक और 94 अंक जुटा पाए। महिलाओं में दो बार की विश्व चैंपियन रश्मि कुमारी 186 अंकों के साथ दूसरे, जबकि आयशा साजिद ने एक स्लैम के साथ 171 अंक, खुशबू रानी ने 114 अंक और काजल कुमारी ने 112 अंक बनाए।