OTT

ALTT-Ullu की कहानी: बोल्ड कंटेंट से बनाई पहचान, लेकिन क्यों नहीं मिली लंबी उड़ान?

OTT Update: ओटीटी के जरिए बोल्डनेस बेची, हर हथकंडा अपनाया लेकिन फिर भी ऐसे 25 ऐप्स को चिन्हित करके बैन कर दिया गया जो कंटेंट से जुड़ी सरकार की गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करते थे। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ ALTT और Ullu ऐप के साथ?

2 min read
Jul 25, 2025
ALTT-Ullu समेत 25 ऐप्स बैन

OTT App Content Ban: आज सुबह मनोरंजन जगत से जुड़ी एक खबर समने आई। जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार (मोदी गवर्मेंट) ने ओटीटी प्लेटफार्म पर एडल्ट कंटेंट प्रसारित करने वाले 25 एप्स को बैन कर दिया है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बुरी खबर है जो इस टाइप के कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें

श्रीदेवी के साथ डेब्यू करने वाला वो एक्टर-मॉडल जिसने रातों-रात छोड़ दिया देश, जानिये क्या थी वजह

देखें लिस्ट:

सरकार की गाइडलाइंस को न फॉलो करने के कारण मोदी सरकार ने देश में 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया। ये वो ऐप हैं जो अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करते थे।

ALTTUllu
DesiflixBig Shots App
Jalva AppWow Entertainment
Look EntertainmentNavarasa Lite
Gulab AppFugi
MojflixHulchul App
HitprimeFeneo
ShowXSol Talkies
Kangan AppBull App
Adda TVHotX VIP
BoomexMoodX
NeonX VIPTriflicks
Mojflix

ALTT-Ullu की अधूरी उड़ान

Ullu OTT प्लेटफार्म को 25 दिसंबर 2018 को लॉन्च किया गया था। इसे विभु अग्रवाल ने मुंबई से शुरू किया था और यह प्लेटफार्म मुख्य रूप से बोल्ड स्टोरी पेश करता है।

Ullu ने 2019 में अपनी पहले वेब सीरीज 'Halala' रिलीज करके चर्चा बटोरी, जिसने इसे एक ट्रेंडिंग प्लेटफार्म बना दिया।

यह ऐप खासतौर पर एडल्ट‑थीम वाली वेब‑सीरीज और शॉर्ट फिल्में दिखाता है, जिसमें प्रेम, थ्रिलर, ड्रामा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानियां शामिल होती हैं। जैसे कि ‘Kasak’, ‘Virgin Boys’, ‘Mirasan’, ‘Peshawar’, ‘The Bull of Dalal Street’, ‘Woodpecker’ ‘पलंग तोड़’ ‘चरमसुख’ ‘कविता भाभी’ आदि सीरीज।

ALTT पर गिरी गाज; गुम हुआ ऐप

ALTT, पहले ALTBalaji नाम से प्रसिद्ध, 16 अप्रैल 2017 को लॉन्च हुआ था। यह Balaji Telefilms की एक डिजिटल शाखा है, जिसे एकता कपूर ने बनाया था।

ALTBalaji ने ड्रामा, रोमांस, थ्रिलर, वेब‑सीरीज और यंग‑एडल्ट आधारित कंटेंट तैयार किया और धीरे-धीरे ALTT नाम से परिचित हो गया।

प्रमुख वेब‑सीरीज: ‘Gandi Baat’, ‘Broken But Beautiful’, ‘Dev DD’, ‘Apharan’, ‘Puncch Beat’ और ‘BeKaboo’ जैसी सीरीजों ने इसे लोकप्रिय बनाया।

फिलहाल सरकार की तरफ से Ullu और ALTT दोनों ही ऐप को बैन कर दिया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष मार्च 2024 में सरकार ने एडल्ट कंटेंट को लेकर एक-दो नहीं बल्कि 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था।

OTT की आड़ में पोर्न बेचने का आरोप

यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने इस तरह का एक्शन लिया हो, इससे पहले ओटीटी और ऐप के नाम पर चल रहे पोर्न रैकेट का खुलासा हुआ था। बात है साल 2021 की, जिसमें एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। उन पर 'हॉटशॉट' नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए अश्लील वीडियो बेचने का आरोप लगा था। फिलहाल राज कुंद्रा जमानत पर बाहर हैं।

ये भी पढ़ें

आज से भारत में 25 OTT Apps पर बैन, सरकार ने लिस्ट के साथ जारी किया नोटिफिकेशन; वजह भी बताई

Published on:
25 Jul 2025 06:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर