8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anjali Arora की 7 स्टार होटल के सामने हुई भयंकर बेइज्जती, स्टाफ ने लगाई फटकार

अंजली अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल का स्टाफ अंजली को फटकार लगाता नजर आ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

May 21, 2024

'कच्चा बादाम' गाने पर डांस कर मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया की दुनिया में जाना माना नाम बन चुकी हैं। कंगना रनौत के शो लॉकअप में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जहां होटल के एक स्टाफ उनती सरेआम बेइज्जती करता हुआ नजर आ रहा है।

होटल के स्टाफ ने लगाई फटकार

अंजली अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अंजली व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस जैसे ही होटल में एंट्री करती है पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करना शुरू कर देते हैं। अंजली अरोड़ा भी वहां खड़ी होकर पोज देने लगती हैं, लेकिन तभी वहां पर होटल स्टाफ आ जाते हैं और न केवल अंजली अरोड़ा को रोकते हैं, बल्कि पैपराजियों के कैमरे भी बंद करा देते हैं। होटल स्टाफ पैपराजियों से ये भी कहते दिखाई दिये कि आप बंद कीजिये, ये सब यहां नहीं हो सकता।