4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एनिमल’ के अलावा रणबीर कपूर की ये 5 बेहतरीन फिल्में OTT पर हैं मौजूद, मौका मिलते ही देख डालिए

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल कुछ दिन पहले ही OTT पर रिलीज हुई है, जिसने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। हालांकि, OTT प्लेटफॉर्म पर एनिमल के अलावा रणबीर की और भी बेहद खास फिल्में हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Janardan Pandey

Feb 04, 2024

ranbir_kpr.jpg

एनिमल के अलावा OTT पर देखें रणबीर की ये 5 फिल्में

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया है। यह फिल्म कुछ दिन पहले ही OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हुई है, जिसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि, OTT प्लेटफॉर्म पर एनिमल के अलावा रणबीर की और भी बेहद खास फिल्में हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

1. संजू
संजू फिल्म संजय दत्त की जिंदगी पर बनी है। इसमें रणबीर कपूर की एक्टिंग देखने लायक है। इसके लिए रणबीर ने काफी मेहनत की थी, जो फिल्म में नजर भी आती है। रणबीर की इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

2. ये जवानी है दीवानी
फरवरी का महीना चल रहा है तो रोमांटिक फिल्में देखना तो बनता है क्योंकि कुछ दिन बाद ही वैलेंटाइन डे आने वाला है। इसके लिए आप ये जवानी है दीवानी फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण हैं, जिन्होंने बनी और नैना का किरदार निभाया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें
वैलेंटाइन डे स्पेशल: अपने पार्टनर के साथ देखें ये 5 रोमांटिक फिल्में, दिन बन जाएगा खास

3. ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र: भाग एक शिवा फिल्म इंडियन माइथॉलजी पर आधारित सारे अस्त्रों के देवता ब्रह्मास्त्र की एक दुनिया दिखाई गई है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे महंगे बजट की फिल्मों में से एक है। इसमें रणबीर के अलावा आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन का खास रोल है। यह फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

4. तमाशा
OTT पर रणबीर की फिल्म तमाशा भी मौजूद है, जिसे आप देख सकते हैं। वैसे तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म की कहानी और इसमें रणबीर और दीपिका की केमिस्ट्री जबरदस्त थी। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

5. रॉकस्टार
फिल्म रॉकस्टार की कहानी रॉकस्टार जनार्दन जाखड़ के इर्द-गिर्द घूमती है। जनार्दन का बचपन से रॉक वर्ल्ड का बेताज बादशाह बनने का सपना होता है। इस बीच उसकी जिंदगी में एक ट्विस्ट आ जाता है, इसे जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी चाहिए। यह प्राइम वीडियो और जी 5 एप पर मौजूद है।