9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Munawar Faruqui को लेकर बुरी खबर, अस्पताल में भर्ती हुए कॉमेडियन, फोटो शेयर कर दी अपडेट 

Munawar Faruqui Heath: बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बारे में बुरी खबर सामने आई है। मुनव्वर फारूकी अस्पताल में भर्ती के समय की हाथ में ड्रिप लगी हुई फोटो शेयर किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Apr 21, 2024

Munawar Faruqui Heath

Munawar Faruqui Heath:

Munawar Faruqui Heath: मुनव्वर फारूकी अस्पताल में भर्ती हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर अपने हाथ में लगी ड्रिप की फोटो शेयर कर जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर फारूकी की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मुनव्वर फारूकी से जुड़ी बुरी खबर


मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कॉमेडियन के हाथ पर आईवी ड्रिप लगी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए मुनव्वर ने लिखा, “मुझे नजर लग गई है।” कॉमेडियन फोटो के सामने आने के बाद से फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जाता रहे हैं। मुनव्वर फारूकी के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं। मुनव्वर फारूकी के फोटो शेयर करते ही एक्स पर “गेट वेल सून मुनव्वर” हैशटैग ट्रेंड करने लगा था।

मुनव्वर फारूकी का हेल्थ अपडेट


मुनव्वर फारूकी ने हाथ में ड्रिप लगी फोटो शेयर करने के बाद अपनी हेल्थ अपडेट भी दी है। 20 अप्रैल की शाम मुनव्वर फारूकी ने स्टोरी पर अपनी हंसती-मुस्कुराती हुई एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उन्होंने लिखा, “शुक्रिया इतने प्यारे मैसेजेस के लिए। रिकवरी हो रही है, दुआ करते रहो।” इसमें वह बिस्तर पर लेटे हुए हैं।

मुनव्वर फारूकी वर्कफ्रंट


मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये खुशखबरी खुद कॉमेडियन ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मुनव्वर फारूकी के फैंस उन्हें इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिंग करते हुए देख सकेंगे।