30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सस्पेंस ऐसा कि एक सेकंड के लिए भी नजर नहीं हटा पाएंगे, देखिए OTT पर बेस्ट साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्में

Psychological Thrillers films: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐसी कई फिल्में हैं जो साइकोलॉजिकल थ्रिलर बेस्ड हैं। ये फिल्में नेटफ्लिक्स, सोनी लिव जैसे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

3 min read
Google source verification
Best psychology thriller movies on OTT

साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्में

Psychological Thrillers films: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐसी कई फिल्में हैं, जो साइकोलॉजिकल थ्रिलर बेस्ड हैं। इस तरह की फिल्म को देखना दर्शकों को बेहद पसंद आता है। क्योंकि इन फिल्मों में सस्पेंस लास्ट तक बना रहता है। ये फिल्में नेटफ्लिक्स, सोनी लिव जैसे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Gone Girl: हॉलीवुड की फिल्म 'गॉन गर्ल' है जो 2014 में रिलीज हुई थी। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें बेन एफ्लेक, रोसमंड पाइक, नील पैट्रिक हैरिस, टायलर पेरी और कैरी कून शामिल हैं।

Murder 2: इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म 'मर्डर 2' साल 2011 में रिलीज की गई थी। फिल्म नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर अवेलेबल है।

Karthik Calling Karthik: फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' साल 2010 में रिलीज हुई थी। फरहान अख्तर ने उम्दा अभिनय किया है। कार्तिक के किरदार को उन्होंने बारीकी से पकड़ा है। उनका साथ दीपिका पादुकोण ने बेहतरीन तरीके से निभाया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है। इस फिल्म को विजय लालवानी ने लिखी है।

The Girl on the Train: रचेल वैटसन की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' एक हॉलीवुड फिल्म है जो 2014 में रिलीज हुई थी। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखी जा सकती है। यह फिल्म ब्रिटिश लेखक पाउला हॉकिन्स के नाम के उपन्यास पर आधारित है। द गर्ल ऑन द ट्रेन में सस्पेंस-थ्रिलर, घरेलू हिंसा, शराब और ड्रग्स के बीच तीन महिलाओं के जीवन पर आधारित है।

Chup: Revenge of the Artist: यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी जिसे जी5 पर देखा जा सकता है। फिल्म में पूजा भट्ट, सनी देओल, दुलकर सलमान और अमिताभ बच्चन ने अहम किरदार निभाए हैं। इस साइको थ्रिलर क्राइम फिल्म में सनी देओल को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखा गया था।

Talaash: The Answer Lies Within: ‘तलाश’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसमें आमिर खान, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजकुमार राव अहम रोल्स निभाते नजर आए हैं। ये नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

Deewangee: अजय देवगन, अक्षय खन्ना और उर्मिला मार्तोंडकर की फिल्म 'दीवानगी' साल 2002 में रिलीज हुई थी। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर देखी जा सकती हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। इसे अनीस बज़्मी ने निर्देशित और नितिन मनमोहन ने निर्मित किया है।

Story Loader