नैजी, रणवीर से पूछते हैं कि इंडस्ट्री में इतने तलाक क्यों होते हैं इस पर एक्टर कहते हैं, "ये इंडस्ट्री का कोई लेना-देना नहीं है। ये जमाने का है। जहां दुनिया है न उससे लेना-देना है क्योंकि अभी जो फेमिनिस्ट मूवमेंट है उसको कभी-कभी एब्यूज किया जाता है। कभी-कभी आदमी नहीं झेल पाता उसको, कभी-कभी औरत उसको एब्यूज करती है तो इंडस्ट्री का इससे कोई लेना-देना नहीं है। वो सब जगह है फेमिनिस्ट मूवमेंट भी जरूरी है। मेरे हिसाब से हिस्ट्री में जो औरतों को सेकेंड क्लास ट्रीटमेंट मिला है न, उसकी वजह एक ही है, वो क्या है कि महिलाएं जो हैं वो आदमी से फिजिकली कमजोर हैं। बस इसी वजह से, इसलिए मैं कहता हूं कि फेमिनिस्ट मूवमेंट इसलिए जरूरी है।"