
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। एक्शन-ड्रामा से भरपूर इस फिल्म के ओटीटी राइट्स अब बिक चुके हैं। इसके चलते अब आप जल्द ही इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ही फिल्म के राइट्स खरीदें हैं। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के चार हफ्ते बाद यह फिल्म ओटीटी पर आ सकती है। मतलब फैंस को ओटीटी पर फिल्म देखने को लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: सुरों के सरताज के नाम है करोड़ों की प्रॉपर्टी, फिर भी नहीं घमंड, जानें कितनी है फीस
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जैसे स्टार्स हैं। इस फिल्म में दो सैनिकों के खतरनाक स्टंट को दिखाया गया है। कैसे दोनों एआई हथियार वापस लाने के मिशन पर निकलते हैं और कई खतरों से गुजरते हैं।
Updated on:
25 Apr 2024, 10:02 AM IST
Published on:
25 Apr 2024, 10:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.