
एल्विश यादव
Elvish Yadav Statement: सोशल मीडिया समेत कई मीडिया हॉउस ने बुधवार को यह दावा किया कि एल्विश यादव ने सांप मामले को लेकर माफी मांगी है। लेकिन जब एल्विश के नए व्लॉग को देखेंगे तो पता चलेगा कि उन्होंने किस मामले में माफी मांगी है। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को एल्विश यादव सपोर्ट करते है। इसिलए एल्विश ने अपने नए व्लॉग में अनुराग को सपोर्ट करते हुए ये सब कुछ कहा है।
उन्होंने कहा, “कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं अनुराग को सपोर्ट कर रहा हूं तो इसका जवाब हां है। हम पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। कई बार मिले हैं और सबसे बड़ी बात उसने मुझे विनर बनाने के लिए मेरा बहुत सपोर्ट किया था और अब मेरी बारी है।”
रोस्टिंग को लेकर एल्विश ने मांगी माफी
इसके बाद एल्विश यह कहते हैं, “अनुराग को ट्रोल मत करो। कई बार चीजें ज्यादा हो जाती हैं जिससे सामने वाला निराश हो जाता है। कई लोग बोल रहे हैं कि आप भूल गए, खुद भी आप सबको रोस्ट करते थे तो भाई वो बात साल 2020 की है। भाई गलतियां सब करते हैं। हमने भी किया है मानते हैं और जिन्हें भी रोस्ट किया, उनसे अब अच्छा बॉन्ड है। देखो सब उम्र के साथ चीजें बदलती हैं। हमने गलती की हैं, हम इसे मानते हैं। हमने भी बुरी चीजें की हैं और अब सुधर रहे हैं। क्या पता अभी गलत जगह हों कई जगह तो बाद में इसे भी ठीक कर देंगे।”
कुछ दिनों पहले एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांप का वेनम सप्लाई करने का आरोप लगा है। हालांकि एल्विश ने इन आरोपों को गलत बताया है। वहीं इस मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश से पूछताछ भी की है। फिलहाल केस की जांच चल रही है। देखते हैं कि आगे क्या निकलता है।
Updated on:
16 Nov 2023 06:57 pm
Published on:
16 Nov 2023 06:56 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
