7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2024 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनु मान’ ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और टाइम

‘हनु मान’ फिल्म 2024 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। 12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने पर्दे पर धमाल मचाया था। लोगों लंबे समय से फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली फिल्म का रिलीज डेट सामने आ चुका है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Feb 11, 2024

box_office.jpg

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनु मान’ ओटीटी पर होगी रिलीज

‘हनु मान’ 12 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई थी। तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। तेजा सज्जा के इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया दिया था। तेजा सज्जा की फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। लोग इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजा सज्जा की फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 2 मार्च 2024 को zee5 पर रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस खबर के बाद लोग काफी खुश हैं और इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म ने की 250 करोड़ की कमाई
‘हनु मान’ 12 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वीरालक्ष्मी सरतकुमार, राज दीपक शेट्टी और विनय राय भी नजर आएंगे। फिल्म ने पर्दे पर अच्छी कमाई की है। ‘हनु मान’ ने ग्लोबली अब तक 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें:
दृश्यम 2’ की एक्ट्रेस का 15 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल