Heeramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ Netflix पर रिलीज हो चुकी है। इसमें मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शेखर सुमन, शर्मिन सेगल और फरदीन खान जैसे स्टार्स हैं।
इस वेब सीरीज में लाहौर की हीरामंडी को दिखाया गया है। इसकी कहानी देश की पहली सबसे अमीर सिंगर और उसकी मां पर आधारित है। ये सिंगर ऐसी थी जो देश की पहली करोड़पति थी और वो पर्सनल ट्रेन से सफर करती थी।