1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jawan बॉक्स ऑफिस के बाद Netflix पर रच दिया इतिहास, इस मामले में तोड़ दिया सबका रिकॉर्ड

Jawan Is The Most Watched Indian Film On Netflix: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ पिछले दो सप्ताह से वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में बनी हुई है।

2 min read
Google source verification
jawan_create_record_on_ott__shah_rukh_khan_film_is_the_most_watched_indian_film_on_netflix.jpg

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’

Jawan Is The Most Watched Indian Film On Netflix: शाहरुख खान की जवान 2023 में भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। एटली के निर्देशन बनी यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 2 नवंबर को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई जहां एक बार फिर ‘जवान’ ने इतिहास रच दिया।

नेटफ्लिक्स दो हफ्तों से जवान का जलवा है बरकरार
नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह फिल्म पिछले दो सप्ताह से विश्व स्तर पर शीर्ष 10 फिल्मों (गैर-अंग्रेजी) की सूची में है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से दो हफ्तों में, फिल्म ने 3,700,000 बार देखा है और 10,600,000 घंटे तक देखा गया है। इस सूची में एकमात्र अन्य भारतीय फिल्म तमिल फिल्म इरुगापत्रु है जिसे 1,200,000 बार देखा गया और 3,000,000 घंटे तक देखा गया।

जानिए शाहरुख खान ने क्या कहा है
हाल ही में शाहरुख ने जवान के भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म' बनने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जवान नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। फिल्म को अपना अटूट प्यार और समर्थन देने के लिए फैंस का आभार व्यक्त करता हूं। नेटफ्लिक्स के दर्शकों से हमें जो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, वह भारतीय सिनेमा की प्रतिभा की पुष्टि करती है। जवान सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह कहानी कहने, जुनून और हमारे सिनेमा की जीवंत भावना का उत्सव है।”

नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा अभिनीत, जवान इस साल शाहरुख के लिए दूसरी हिट बन गई। इस साल की शुरुआत में, शाहरुख को 'पठान' में देखा गया था, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

Story Loader