25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है ‘कच्चा बादाम’ गर्ल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आकाश, MMS लीक के बाद भी नही छोड़ा साथ, BJP से है गहरा नाता

Anjali Arora Boyfriend: 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजली अरोड़ा की लव लाइफ किसी से छिपी नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल कौन हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 10 Aug 2024, 9:52 AM IST

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal

Anjali Arora Boyfriend: 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजली अरोड़ा अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अंजली अरोड़ा अपनी शादी को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उनकी तरफ से कुछ जवाब नहीं सुनने को मिला। आकाश संसनवाल के साथ अंजली अरोड़ा काफी लंबे समय से रिलेशन में हैं। आकाश संसनवाल ने अंजली का साथ तब भी नहीं छोड़ा था जब उनका एमएमएस लीक हुआ था। आइए जानते हैं कि कौन हैं आकाश संसनवाल?

आकाश संसनवाल का बीजेपी से है खास नाता

आकाश संसनवाल और अंजलि अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपनी गर्लफ्रेंड की तरह ही वह एक डिजिटल क्रिएटर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर 50 हजार से ज्यादा फैंस की लिस्ट है। आकाश सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करते हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा रील अंजलि अरोड़ा के साथ शेयर की हैं। वह एक्टर और क्रिकेटर समेत 307 लोगों को फॉलो करते हैं। इस ऑफिशियल अकाउंट के साथ ही आकाश बीजेपी का इंस्टाग्राम पेज भी चलाते हैं, जिसमें उन्होंने ज्यादातर बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के पोस्टर शेयर किए हैं और खुद को बीजेपी पार्टी के ओबीसी मोर्चा महरौली दिल्ली का उपाध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ज्योति ने दिखाई बेबी की पहली झलक

अंजलि अरोड़ा और आकाश संसनवाल का रिलेशन

आकाश संसनवाल और अंजलि अरोड़ा ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली अनाउंस किया था। उन्होंने वेकेशन मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। अप्रैल 2024 में अंजलि ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आकाश उनकी उंगली में अंगूठी पहना रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों को लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है, लेकिन ऐसा नहीं था। बाद में अंजलि ने खुद अपने फैन्स को बताया था कि उन्होंने सगाई नहीं की है, यह सिर्फ अप्रैल फूल था।

अंजली अरोड़ा के एमएमएस लीक पर भी आकाश संसनवाल ने नहीं छोड़ा था साथ

एमएमएस लीक होने के बाद भी नहीं छोड़ा आकाश अपनी गर्लफ्रेंड अंजलि से बेहद प्यार करते हैं। साल 2022 में जब लॉकअप का सीजन खत्म हुआ तो उसके कुछ दिनों बाद अंजलि का एक एमएमएस वीडियो लीक हो गया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इस मुश्किल वक्त में जहां लोग इंफ्लूएंसर को ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे थे, वहीं बदनामी के बाद भी आकाश उनके साथ खड़े रहे। हालांकि बाद में खुद अंजलि ने सफाई दी कि वीडियो में दिख रही लड़की वह नहीं, बल्कि कोई और है। अंजलि सोशल मीडिया पर लोगों की नजरों में तब आई, जब उन्होंने 'कच्चा बादाम' पर रील बनाई। सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। मुनव्वर फारूकी के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी वह चर्चा में रही हैं।