
Maharani 3 OTT Release: 'तरला' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' से हुमा कुरेशी को काफी फेम मिला है। अब एक्ट्रेस महारानी के तीसरे सीजन के OTT रिलीज के लिए तैयार हैं। सीरीज का टीजर रिलीज कर दिय गया है। महारानी 3, OTT प्लेटफार्म सोनी लिव पर जल्द ही स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। मेकर्स की ओर से अभी तक डेट को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। महारानी 3 का निर्माण नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा ने किया है। सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित किया गया है। सुभाष कपूर और नंदन सिंह द्वारा लिखित मनोरंजक कहानी में हुमा कुरेशी, अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह जैसे उत्कृष्ट कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
महारानी 3 के टीजर में हुमा का रोल काफी जबरदस्त लग रहा है। वह कहती हैं, जब वह सिर्फ चौथी पास थी, तो उन्होंने उन सभी को परेशान किया था, तो बस कल्पना करें कि जब वह अपनी शिक्षा पूरी कर लेगी तो वह क्या करेंगी।
महारानी पहले सीजन में हुमा ने रानी भारती का रोल निभाया था। जो एक ग्रामीण महिला थी जिसे उसके पति और राजनेता भीमा भारती (सोहम शाह) ने बिहार की मुख्यमंत्री बनने के लिए चुना गया था।
दूसरे सीजन का प्रीमियर पिछले अगस्त में SonyLIV पर हुआ था और इसमें रानी की राजनीतिक यात्रा के बारे में गहराई से बताया गया है। वह कुशासन के आरोपों का सामना करती है और अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अपने पति का सामना करती है।
Published on:
18 Jan 2024 10:11 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
