1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकटॉक बंद हुआ तो 4-5 दिनों तक रोती रहीं ‘रानी’, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ ने बदली जिंदगी, झोली में आई 5 बड़ी फिल्में!

सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में कदम रखने वाली मनीषा रानी (Manisha Rani) देशभर के लोगों के दिलों में राज करने लगी हैं। मनीषा को पसंद करने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई हस्तियों के नाम भी शुमार हो चुके हैं। कभी टिक-टॉक वीडियोज बनाने वाली मनीषा रानी ने खुद भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें कभी इतनी सफलता मिल पाएगी।

2 min read
Google source verification
manisha_rani.jpg

बिग बॉस ओटीटी 2' में जलवा बिखेर रहीं मनीषा रानी आज लाखों दिलों की धड़कन बन गई हैं। लोग उन्हें और उनके बात करने के अंदाज को पसंद करते हैं। मनीषा कॉमेडी करती हैं, जिससे घर में पॉजिटिव वातावरण बना रहता है। इसलिए भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है।

मनीषा ने टिक टॉक से बिग बॉस तक का सफर तय किया है। हालांकि, यह उनके लिए आसान नहीं था। अब जब वह कामयाब हो रही हैं, तो उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।


'बिग बॉस ओटीटी 2' में आने के बाद मिले बड़े ऑफर
मनीषा रानी कभी खस्ताहाल घर में गुजर-बसर करने को मजबूर थीं। परिवार की माली हालत को संभालने के लिए उनके पिता मनोज कुमार ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने बेटी को पढ़ाया और उसके सपनों को पूरा करने में हमेशा उसका साथ दिया। आज मनीषा अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कदम रखने के बाद उनकी किस्मत की गाड़ी इतनी स्पीड से आगे बढ़ी है कि उनके हाथ में एक या दो नहीं, बल्कि पांच फिल्मों के ऑफर आए हैं।

जिंदगी में देखे बहुत सारे उतार-चढ़ाव
एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया गया कि मनीषा की बचपन से ही डांस में रुचि रही है। खुद मनीषा ने भी इस बात को कई इंटरव्यू में बताया है। वह शुरू से एक्टिंग और डांस की शौकीन रही हैं। जब टिकटॉक बंद हुआ, तो वे खूब रोईं। पांच दिनों तक वह बिना कुछ खाए-पीए गुजारे। एमओजे ऐप की तरफ से उनसे बॉन्ड साइन करवाया गया। इसमें उन्हें 3-5 लाख देने की बात कही गई थी कि वो उनके लिए वीडियो बनाएंगी। लेकिन बाद में यह मौका भी उनसे छिन गया। मनीषा कई बार गिर कर उठी हैं, तब जाकर इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

मिले फिल्मों के ऑफर
मनीषा रानी को अब तक पांच फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। शो से निकलते ही उनके आगे फिल्मों की लाइन लगती हुई देखने को मिल सकती है। इसके अलावा वह एक एनजीओ से भी जुड़ी हैं। एनजीओ में उनके पैसे से लेकर हर चीज में अहम योदगान है।

Story Loader