14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं ये फिल्में, इन OTT पर हैं मौजूद

आज हम आपको बताने वाले हैं उन फिल्मों के बारे में जिनकी कहानियां आतंकवादी घटनाओं पर आधारित हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Feb 17, 2024

terrorist movies the kerala story

'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) की कहानी चार लड़कियों पर आधारित है। इसमें शालिनी एक पारंपरिक हिंदू परिवार से आती है। गीतांजलि मेनन एक कम्युनिस्ट फॅमिली से है और तीसरी लड़की है निमाह। ये सब कासरगोड के नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन लेती हैं। मलप्पुरम की आसिफा चौथी किरदार है जो इन लड़कियों से दोस्ताना व्यवहार करती है।

terrorist based movie a wednesday

साल 2008 में रिलीज हुई नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म अ वेंस्डे (A Wednesday) काफी चर्चा में रही। इसमें नसीरुद्दीन ने एक कॉमनमैन की भूमिका निभाई थी, जो जेल में बंद खतरनाक आतंकवादियों को खत्म करने का शानदार प्लान बनाता है।

terrorist_movie_the_attack_of_2611.jpg

मुंबई में 26/11 हमले पर बनी ये मूवी रौंगटे खड़ी कर देती है। राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर ने काम किया था। द अटैक्स ऑफ 26/11 (The Attacks of 26/11) मूवी के कई सीन्स देखकर लोग दंग रह गए थे।

terrorist_based_movie_baby.jpg

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेबी(Baby) आतंकवाद पर आधारित थी। ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार, अनुपम खेर और राणा दग्गुबाती जैसे स्टार्स ने काम किया था।

terrorist_based_movie_uri.jpg

URI: विक्की कौशल की ये मूवी साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में पाकिस्तान में आतंकवादियों के कैंप पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) की कहानी को बयां किया गया था।