14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील जोक्स विवाद: रणवीर इलाहाबादिया असम पुलिस के समक्ष होंगे पेश, एक्शन मोड में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच

अश्लील जोक्स विवाद: रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। अश्लील जोक्स मामले में यूट्यूबर-पॉडकास्टर अब असम पुलिस के सामने पेश होंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Mar 04, 2025

Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia

अश्लील जोक्स विवाद: सोमवार का दिन रणवीर इलाहाबादिया के लिए राहत भरा रहा। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर को इस शर्त पर अपने पॉडकास्ट को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी कि वह "शालीनता और नैतिकता के मानकों" को बनाए रखेंगे। लेकिन एक बार फिर रणवीर मुश्किलों में पड़ते दिखाए दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया मंगलवार को असम पुलिस के सामने पेश होंगे।

बता दें अश्लील जोक्स को लेकर इलाहाबादिया को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उनके खिलाफ गुवाहाटी में मामला दर्ज किया गया और असम पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा गया था।

गुवाहाटी क्राइम ब्रांच कर रही है पूछताछ

'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो मामले को लेकर गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने पिछले सप्ताह एक अन्य यूट्यूबर आशीष चंचलानी से पूछताछ की थी। यूट्यूबर क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे काफी देर तक पूछताछ हुई।

गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने मीडिया से कहा, "यूट्यूबर आशीष चंचलानी पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच में आए। उन्होंने हमारी पूछताछ का अनुपालन किया है। यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें फोन करेंगे, फिलहाल हम उन्हें दोबारा नहीं बुला रहे हैं। हमें जांच से जुड़े अन्य लोगों से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्हें जल्द ही नए समन भेजे जाएंगे।"

यह भी पढ़ें: अश्लील जोक्स सफलता के लिए शॉर्टकट, लोकप्रियता के सस्ते तरीके

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर को इस शर्त पर अपने पॉडकास्ट को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है कि वह "शालीनता और नैतिकता के मानकों" को बनाए रखेंगे।

रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा समेत अन्य कई यूट्यूबर्स समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड के दौरान अश्लील और अभद्र कमेंट्स को लेकर विवाद में फंस गए।

जस्टिस सूर्यकांत और एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने पहले की एक शर्त में ढील दी, जिसके तहत इलाहाबादिया या उनके सहयोगियों को अगले आदेश तक यूट्यूब या संचार के किसी अन्य ऑडियो/वीडियो विजुअल मोड पर कोई भी शो प्रसारित करने से रोक दिया गया था। सुनवाई के दौरान, जस्टिस कांत की अगुवाई वाली पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, केंद्र के दूसरे सबसे बड़े कानून अधिकारी से ऑनलाइन मीडिया में कंटेंट को फिर से शुरू करने पर विचार करने को कहा।

उन्होंने कहा, "हम कोई ऐसी व्यवस्था नहीं चाहते जिससे सेंसरशिप बढ़े, लेकिन यह सबके लिए स्वतंत्र नहीं हो सकता।" अदालत ने स्पष्ट किया कि इलाहाबादिया के शो को उन कार्यवाहियों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। इससे पहले 18 फरवरी को अदालत ने इलाहाबादिया की गिरफ्तारी पर इस शर्त के साथ रोक लगा दी थी कि वह जांच अधिकारियों द्वारा बुलाए जाने पर जांच में शामिल होंगे।

विवाद के बीच समय रैना ने यूट्यूब से शो के सभी वीडियो हटा दिए और कहा था कि उनका इरादा केवल मनोरंजन करना और लोगों को हंसाना था। कॉमेडी शो में आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में लोकप्रिय यूट्यूबर्स समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्व मुखीजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।