उन्होंने कहा, "'ग्यारह ग्यारह' (Gyaarah Gyaarah) को डायरेक्ट करना शानदार जर्नी रही, और मैं करण जौहर और गुनीत मोंगा जैसी हस्तियों के साथ काम करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे शो के जरिए, दर्शकों को एक रोमांचक कहानी का स्वाद मिलेगा जो समय को आपस में जोड़ती है। इसमें सस्पेंस, ड्रामा, रोमांच समेत वह सब कुछ है जो एक एंटरटेनर फिल्म में होता है।''