8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OTT Release: इन 5 फिल्मों का खून-खराबा देख ‘Animal’ को भी जाएंगे भूल, वायलेंस एक्शन मूवी छुड़ा देगी पसीने

OTT Violence Action Movies: वायलेंस एक्शन मूवी की तलाश में हैं तो ओटीटी पर मौजूद ये फिल्में आपको बहुत पसंद आने वाली हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी टॉप वायलेंस एक्शन फिल्में हैं जो आपको रोमांचित कर देगी।

2 min read
Google source verification
Ott top 5 violence action movie after watching bloodshed of these 5 films You will forget even Animal

Violence Action Movies

OTT Violence Action Movies List: आपको भी वायलेंस वाली फिल्में पसंद हैं और आप एक धमाकेदार वायलेंस एक्शन मूवी की तलाश में हैं। आइए ओटीटी पर मौजूद इन टॉप 5 वायलेंस बेस्ट फिल्मों की लिस्ट देखते हैं, जो आपको अंदर तक हिला देगी।


तरुण सुधीर की डायरेक्ट की हुई साउथ की ये मूवी धमाकेदार एक्शन और वायलेंस सीन्स से भरी हुई है। 1970 के दशक की देहाती बैकग्राउंड पर आधारित यह फिल्म किसानों के जीवन की चुनौतियों को दिखाती है जो उनके जीवन की दिशा को कठिन बना देती है। इस मूवी को आप जी5 पर देख सकते हैं।


‘जॉन विक चैप्टर 4’ एक हॉलीवुड फिल्म हैं। ये कई पार्ट में रिलीज हुई है। यह मूवी अब ओटीटी पर भी मौजूद है। इसे आप ‘लॉयन्स गेट प्ले’ पर देख सकते हैं।


‘टोबी’ एक कन्नण एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया था। यह मूवी तगड़ी थ्रिलर मूवी है। फिल्म की कहानी एक आदमी के बारे में है, जो बदला लेने के लिए मौत से वापस लौट आता है। इस फिल्म को आप सोनी लाइव पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 8 फिल्म 14 सिरीज इस ओटीटी पर होंगी रिलीज, नोट कर लें डेट


साउथ की एक्शन ड्रामा मूवी घोस्ट एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में दमदार एक्शन सीन हैं। साउथ एक्टर शिवराज कुमार ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। मूवी में कुछ लोग शहर के एक जेल को हाइजैक कर लेते हैं। यह कहानी जेल को उनके चंगुल से छुड़ाने के बारे में है। यह मूवी जी5 पर देखी जा सकती है।

ओटीटी की ताजा खबरें यहां पढ़ें:OTT News


‘गरुड़ गमन वृषभ वाहन’ ने कई अवार्ड जीते हैं। फिल्म मंगलुरु शहर के बैकग्राउंड पर बनी है। मूवी में हरी और उसके साथी एक साथ ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं। जिसके बाद उन्हें अपने दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। यह एक खतरनाक क्राइम एक्शन ड्रामा मूवी है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।