1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर 3 की कहानी में रोमांच लाएंगी गुड्डू भैया की बहन डिंपी- रॉबिन की लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट

Mirzapur 3: 'मिर्जापुर 3' 5 जुलाई को आएगी। इस बीच मिर्जापुर 3 की कहानी को लेकर एक बड़ा हिंट मिला है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jun 11, 2024

mirzapur 3

Mirzapur Season 3

Mirzapur 3: OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' 5 जुलाई को आएगी। इस बीच मिर्जापुर 3 की कहानी को लेकर एक बड़ा हिंट मिला है। इस बार की कहानी में गुड्डू भैया की बहन डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी एक नया रोमांच लगाएगी।

डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी लगाएगी एक्शन में तड़का

मिर्जापुर 3 में कालीन भैया के गुस्से और बदले की कहानी के बीच एक प्यारी-सी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी। गुड्डू भैया की बहन डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी दूसरे सीजन में शुरू हो चुकी थी। सीरीज में डिंपी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने इस लव स्टोरी पर अपनी बात शेयर की है। उन्होंने कहा, "डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी मुझे गंदे कीचड़ में खिलते हुए एक सुंदर कमल की याद दिलाती है। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकती कि उनके पसंदीदा लवबर्ड्स आगे क्या ला रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 Release Date: खत्म हुआ इंतजार, 'मिर्जापुर 3' इस दिन OTT पर होगी रिलीज, पहला वीडियो भी आया सामने

बदले की आग में जलते कालीन भैया

मिर्जापुर 3 में कालीन भैया का बदला और गुस्सा चरम पर देखने को मिलेगा। कालीन भैया की कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को सीरीज के आखिर तक बांधकर रखेगा।

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 Teaser: ‘जंगल में मचने वाला है भौकाल क्योंकि घायल शेर लौट आया है’, देखें मिर्जापुर 3 का पहला वीडियो

मिर्जापुर वेब सीरीज की स्टारकास्ट

ऑडियंस को अली फजल (गुड्डू भैया), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और राशिका दुग्गल जैसे पसंदीदा कलाकारों को फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार है। मिर्जापुर 3 में 10 एपिसोड होंगे, जो दर्शकों को रोमांच, ड्रामा और एक्शन का अनुभव देगा।

Story Loader