
ओटीटी पर एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं रवि किश
वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। ये सीरीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी कोर्ट रूम ड्रामा पर बेस्ड वेब सीरीज थी जिसने लोगों को खूब हंसाया। 'मामला लीगल है' (Mamla Legal Hai) सीरीज के 8 एपिसोड हैं। इस सीरीज में पटपड़गंज (Patparganj) जिला कोर्ट के भीतर अलग-अलग मामलों और अजीब वकीलों को स्क्रीन पर दिखाया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।
लोगों को ये वेब सीरीज खूब पसंद आई। मामला लीगल है वेब सीरीज में रवि किशन ने वकील वीडी त्यागी (VD Tyagi) के किरदार में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। एक्टर ने अपने एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। 'मामला लीगल है सीजन 1' में रवि किशन (Ravi Kishan) अनंत जोशी (Anant Joshi) और निधि बिष्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब पहले सीजन के एक महीने के भीतर ही नेटफ्लिक्स (Netflix) ने बेहद पसंद की जाने वाली वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है।
Published on:
04 Apr 2024 01:40 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
