OTT

Bigg Boss 17 से कटा सलमान खान का पता! शो होस्ट करने के लिए मेकर्स ढूंढ रहे हैं नया चेहरा

Bigg Boss 17 Host Salman Khan: सलमान खान की टीम ने बिग बॉस के प्रोडक्शन को पहले ही बता दिया है कि वह इस बार शो को लगातार होस्ट नहीं कर पाएंगे।

2 min read
Sep 08, 2023
सलमान खान की जगह कोई और करेगा बिग बॉस 17 को होस्ट!

Bigg Boss 17 Host Salman Khan: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाली है। इस शो को लेकर फैंस काफी बेताब है। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो को सलमान खान होस्ट नहीं करंगे। इस खबर को सुनने के बाद कई फैंस सोच में पड़ गए हैं कि शो होस्ट करने के लिए सलमान खान की जगह कौन ले सकता है।

सलमान खान की जगह कोई और करेगा बिग बॉस 17 को होस्ट?
बिग बॉस सीजन 17 को लेकर बॉलीवुड के भाई जान ने इस पूरे सीजन को ही होस्ट करने के लिए मना कर दिया, लेकिन मेकर्स के कई बार अप्रोच करने के बाद ही सलमान अपनी कुछ शर्तों के हिसाब से राजी हो गए है। बताया जा रहा है कि दबंग खान इन दिनों किसी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

करण जौहर की फिल्म के साथ सलमान खान टाइगर 3 और नो एंट्री की शूटिंग में भी काफी बिजी हैं। इस वजह से सलमान बिग बॉस 17 शो को होस्ट करने के लिए पूरा समय नहीं दे पाएंगे। यही वजह है कि बिग बॉस 17 को होस्ट करने के लिए बीच-बीच में दूसरे सेलेब्स नजर आ सकते हैं।

इन दोनों स्टार्स में से कोई आ सकता है नजर
बिग बॉस सीजन 17 को होस्ट करने के लिए करण जौहर और फराह खान का नाम बताया जा रहा है। क्योंकि इन दोनों स्टार्स ने पहले भी कई शो को होस्ट किया हुआ है। जिससे लग रहा है कि सलमान खान जब शूटिंग में बिजी रहेंगे तो इनमें से कोई नजर आ सकता है।

बिग बॉस 17 शो का आगाज 15 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस बार रियलिटी शो की थीम सिंगल्स वर्सेस कपल्स होगी। साथ ही कई टीवी सेलेब्स की जोडियां भी नजर आने वाली है। जिसमें 3 कपल और 6 सिगंल कंटेस्टेंट होंगे। इस शो को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Updated on:
08 Sept 2023 06:34 pm
Published on:
08 Sept 2023 06:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर