
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर
Seema Haider film Karachi to Noida: पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने वाली फिल्म 'कराची टू नोएडा’ का काम रुका हुआ है। फिल्म के ऑडिशन्स भी शुरू हो चुके थे। सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हुई। लेकिन इन सभी के बीच ऐसा क्या हुआ, जो फिल्म 'कराची टू नोएडा’ को रोकना पड़ गया? आइये जानते हैं।
कहा जा रहा है कि जब से सीमा हैदर पर फिल्म बनाए जाने की घोषणा की गई, वो आग में घी का काम किया गया। दरअसल, विवाद की शुरुआत हुई डायरेक्टर व प्रोड्यूसर अमित जानी के उस बयान से जिसमें उन्होंने सीमा हैदर की कहानी पर फिल्म बनाने की घोषणा की।
राजनीतिक दलों के नेता नहीं चाहते हैं फिल्म बने
अमित जानी ने इस फिल्म का नाम 'कराची टू नोएडा' रखा। उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन भी लिए। साथ ही सीमा के पहले पति गुलाम हैदर को भी दिल्ली या मुंबई आने को कहा है। इसके बाद देश के कुछ राजनीतिक दलों के नेता नहीं चाहते हैं कि बाहर से आई सीमा हैदर फिल्म इंडस्ट्री में काम करें।
'अमित जानी देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम दंगा कराना चाहता है'
कुछ दिन पहले सपा से जुड़े होने का दावा करने वाले मेरठ के अभिषेक सोम ने हाल ही में प्लेन का टिकट और फिल्म के पोस्टर की तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, “सीमा हैदर देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी। अपनी हीरोइन को लेकर पाकिस्तान चले जाइए। अमित जानी देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम दंगा कराना चाहता है।”
इसके बाद MNS ने भी धमकी
सपा नेता अभिषेक सोम के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भी अमित जानी को चेवावनी दी। MNS नेता अमय खोपकर का कहना था कि पाकिस्तानी महिला को लेकर न तो कोई फिल्म बनाई जाए और न ही कोई रोल ऑफर किया जाए, नहीं तो बुरा होगा।
जानिए खोपकर ने क्या लिखा
खोपकर ने ट्वीट कर कहा, “हम अपने इस रुख पर कायम हैं कि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला है जो इस समय भारत में है। ऐसी भी खबरें थीं कि वह ISI एजेंट है। हमारी इंडस्ट्री के कुछ नवोदित कलाकार उसी सीमा हैदर को पब्लिसिटी के लिए अभिनेत्री बना रहे हैं। देशद्रोही निर्माताओं को शर्म क्यों नहीं आती?
इसके बाद अमित जानी ने इस चेतावनी का जवाब देते हुए कहा, “मैं 19 अगस्त को मुंबई जाऊंगा। MNS में दम है तो मुझ पर हमला करके दिखाए।” इससे पहले उन्होंने सपा नेता पर भी पलटवार किया था। सीमा को फिलहाल उम्मीद है कि उसे भारतीय नागरिकता मिलेगी और देश उसे स्वीकार करेगा।
Published on:
16 Aug 2023 03:49 pm

बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
