13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सालों बाद कैमरे पर दिखाई दीं शाहरुख-ऋतिक की ‘दाईजान’, फैंस बोले- कितनी खूबसूरत हैं आज भी

75 साल की फरीदा जलाल हाल ही में 'हीरामंडी' वेब सीरीज के प्रीमियर में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने जैसे ही रेड कार्पेट पर एंट्री ली तो उनकी क्यूटनेस और मासूमियत पर हर कोई फिदा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Apr 25, 2024

farida jalal news

'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में फरीदा जलाल ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीता। फरीदा जलाल 'हीरामंडी' वेब सीरीज के प्रीमियर में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

फिल्म 'हीरामंडी'के प्रीमियर में ऐसा था फरीदा जलाल का लुक

एक्ट्रेस फरीदा जलाल जैसे ही रेड कार्पेट पर आईं तो अपनी क्यूटनेस और प्यारी सी स्माइल से सबका दिल जीत लिया। फरीदा जलाल ने लाइट कलर का सूट पहना। एक्ट्रेस ने लुक को पूरा करने के लिए गले में डायमंड का हार, कान में झुमके और हाथ में गोल्डन कलर का पर्स केरी किया। इसके साथ ही चेहरे पर सटल मेकअप और चेहरे के प्यारे से एक्सप्रेशन फैंस को काफी पसंद आए।


यह भी पढ़ें
: 26 अप्रैल 2024 होने वाला है खास, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, जानें किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

फरीदा जलाल को देख फैंस ने जाहिर की खुशी

फरीदा जलाल का लंबे वक्त बाद इस तरह प्रीमियर में पहुंचना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। एक्ट्रेस के रेड कार्पेट की जैसी ही ये फोटोज वायरल हुई तो फैंस एक्ट्रेस को कमेंट्स में बॉलीवुड की नानी कहने लगे। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'ये तो मेरी फेवरेट हैं। इनकी एक्टिंग तो कमाल की होती है।' वहीं दूसरे ने लिखा- 'कितनी खूबसूरत है आज भी।'