4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kakuda OTT Release: शादी के बीच Sonakshi Sinha की फिल्म ‘ककुड़ा’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

Sonakshi Sinha Movie Kakuda OTT Release: जहीर इकबाल संग शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग मूवी 'ककुड़ा' से जुड़ी एक खबर सामने आई है। इस फिल्म की रिलीज डेट और इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jun 21, 2024

Kakuda OTT Release

Kakuda OTT Release Date

Sonakshi Sinha Upcoming Movie Kakuda OTT Release: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों 23 जुलाई को शादी करने वाले हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग मूवी ककुड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है। फैंस को अब सोनाक्षी की इस फिल्म को देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा। इसमें सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी अहम रोल में हैं।

'ककुड़ा' इस दिन OTT पर देगी दस्तक

आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ककुड़ा' थिएटर्स में नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर जी 5 (Kakuda on ZEE5) पर 12 जुलाई से होगा। इसका पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। जी 5 ने एक्स हैंडल पर 'ककुड़ा' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'पुरुषों के हित में जारी। 'ककुड़ा' आ रहा है 12 जुलाई को तो घर पर रहें और ठीक 7:15 बजे दरवाजा खुला रखना ना भूलें। अब हर मर्द खतरे में है।'

यह भी पढ़ें: 43 की Shweta Tiwari ने फिटनेस- ग्लैमर में ढाया कहर , तारीफों से भरा कमेंट सेक्शन