10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSR Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस जरूर देखें SSR की ये मूवीज, देखें इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर

बहुत काम समय में लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। सुशांत भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी मूवीज ने आज भी उन्हें फैंस के बीच में जिंदा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 21, 2024

sushant_singh_rajpoot_movies.jpg

सुशांत की फैमिली और फैंस उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर अपने भाई सुशांत के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है और उन्हें बर्थ एनिवर्सरी पर विश किया है।अपने फैंस के बीच में हमेशा एक खास जगह बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की फिल्में आज भी पसंद की जाती हैं। अगर आप भी सुशांत सिंह को मिस करते हैं तो ये कुछ फिल्में जरूर देखनी चाहिए:

काई पो चे
सुशांत की इस मूवी को लोगों ने बहुत पसंद किया था। ये मूवी आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह रखती है। इस मूवी ने उन्हें बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करने में मदद की थी। इसे नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखा जा सकता है।

केदारनाथ
केदारनाथ को सिनेमाघरों में अच्छा रेस्पोंस मिला था। इसमें सुशांत ने एक गाँव के लड़के का किरदार निभाया था। इसमें सुशांत का मासूम अंदाज लोगों ने खूब पसंद किया था। इसे ZEE 5 पर देखा जा सकता है।

शुद्ध देसी रोमांस
प्यार की चाशनी में डूबी इस मूवी को लोगों ने अच्छा-खासा पसंद किया था। शुद्ध देसी रोमांस को अमेजॉन प्राइम वीडियोस पर देखा जा सकता है।
दिल बेचारा
ये मूवी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी मूवी साबित हुई। इसलिए भी इस मूवी को लोगों ने खूब पसंद किया। SSR के फैंस ने इस मूवी को खूब प्यार दिया है। ये मूवी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से उपलब्ध है।