
The Great Indian Kapil Show
Ed Sheeran ने कपिल शर्मा शो में जमकर मस्ती की। एक तरफ उन्होंने पुष्पा मूवी का सिग्नेचर पोज दिया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने टूटी-फूटी इंग्लिश में गाना भी गाया।
कॉमेडियन कपिल शर्मा के ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। शो में इंटरनेशनल पॉप सिंगर एड शीरन गेस्ट बनकर पहुंचे। खूब सारी मस्ती करते हुए कपिल शर्मा से ज्यादा लाइमलाइट एड शीरन ने लूटी। Ed Sheeran ने अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा का ‘पुष्पा…झुकेगा नहीं’ का सिग्नेचर पोज बखूबी किया।
शो में कपिल ने राज कपूर का हिट ‘किसी की मुस्कुराहट पर’ गाना गाया तो Ed Sheeran ने भी उनके साथ जुगलबंदी की। जब एड शीरन ने टूटी-फूटी हिंदी में गाने को गाया तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इतना ही नहीं शो के दौरान सुनील ग्रोवर ने सिंगर को ‘आयो आयो लखनपाल द जन्मदिन’ गाना गाने को कहा। कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी एड शीरन (Ed Sheeran) की बहुत बड़ी फैन है और उसे उनके गाने ‘शेप ऑफ यू’ के पूरे लिरिक्स भी याद हैं।
Published on:
19 May 2024 10:09 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
