
OTT पर ढेरों ऐसे कंटेंट मौजूद होते हैं जिन्हें अगर एक बार आपने देखना शुरू कर दिया तो एक भी एपिसोड छोड़ने का दिल नहीं करता है। ये और मजेदार तब हो जाता है जब ये एक ही जगह मिल जाएं। आज हम आपको बताएंगे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध ऐसे ही कंटेंट्स के बारे में।
सिविल सर्वेंट (Civil Servant)
इन सीरीज के सबसे पहला नाम आता है 'सिविल सर्वेंट' का। शुरू से अंत तक बाँध के रखने वाली इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अगर आपने अभी तक इन दोनों सीरीज नहीं देखे हैं तो जरूर देखनी चाहिए।
द ग्रेट इंडियन मर्डर (The Great Indian Murder)
में अगला नाम 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' का है। ये एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री है जिसके पहले ही सीजन कमाल दिया और लोगों को अगले सीजन का इंतजार है। अगर आपने अभी पहला सीजन नहीं देखा है तो दूसरा सीजन आने के पहले इसे देख डालिये।
क्रिमिनल जस्टिस (Criminal Justice)
OTT के साथ-साथ बॉलीवुड में अपना जलवा दिखने वाले पंकज त्रिपाठी और विक्रांत मैसी की 'क्रिमिनल जस्टिस' को नहीं भूला जा सकता है। इस सीरीज को भी आप हॉटस्टर पर देख सकते हैं। सीरीज की कहानी और किरदारों की एक्टिंग आपको इसे पूरा देखने पर मजबूर कर देगी।
आखिरी सच (Aakhri Sach)
पिछले साल में आई क्राइम और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'आखिरी सच' भयंकर पॉपुलर हुई थी। दिल्ली में हुई घटना जिसे बुराड़ी केस के नाम से जाना जाता है, पर ये सीरीज पर आधारित है। इसमें एक परिवार के सामूहिक सुसाइड का केस है।
कोरोना पैपर्स (Corona Papers)
हमारी इस लिस्ट में अगली मूवी है 'कोरोना पैपर्स'। इस एक्शन थ्रिलर में शेन निगम, संध्या शेट्टी, गायत्री जैसे कई सितारे हैं। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, फिल्म COVID-19 में उपजे बुरे हालातों पर बनाई गई है। ये मूवी महामारी के दौरान हालातों का फायदा उठाने वाले लोगों पर बनी है।
Updated on:
08 Feb 2024 08:39 am
Published on:
08 Feb 2024 08:38 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
