13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OTT Trending: इस हफ्ते क्या देखें, रोमांस, कॉमेडी या फिर सस्पेंस? OTT पर धूम मचा रहीं ये 5 फिल्में-वेब सीरीज

Trending on OTT: नया साल OTT पर चिल करने वाले लोगों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट लाने वाला है। जनवरी में भी दर्शकों के पास एक से बढ़कर एक ऑप्शंस दिखाई दे रहे हैं। आइये आपको बताते हैं ऐसे पांच ऑप्शन जिससे आप इस हफ्ते को बना सकते हैं सुपरहिट।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 14, 2024

trending_on_ott.jpg

OTT New Releases: नया वीक है और नई लिस्ट के साथ पूरे हफ्ते का मजा दोगुना करना हो तो ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख करते हुए कुछ चुनिंदा मूवी और वेब सीरीज देखी जा सकती हैं। इनकी धूम OTT प्लेटफॉर्म्स पर मची हुई है।

कर्मा-कालिंग
रवीना टंडन की वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग', धर्म-कर्म और बदले पर आधारित वेब सीरीज है। ये अभी रिलीज तो नहीं हुई है, लेकिन लाइमलाइट में जरूर आई हुई है। 26 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ये आ रही है।
कंगना रनौत की तेजस
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' भी ओटीटी पर ही रिलीज हुई है। जी5 पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी बस इतनी सी है कि कैसे एक फीमेल पायलट अपनी सूझबूझ से भारत को बचाती है। फिल्म के रिव्यूज अच्छे नहीं आ रहे हैं। हालांकि ये मूवी अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

'सोसायटी ऑफ द स्नो'
नेटफ्लिक्स पर आई है 'सोसायटी ऑफ द स्नो'। यह Uruguayan फ्लाइट क्रैश पर बेस्ड है जो 1972 में घटना हुई थी। यह फ्लाइट Andes में क्रैश होती है और जितने भी लोग इस फ्लाइट में बचते हैं वो वहां बर्फीली जगह में एक-दूसरे की उम्मीद बनकर सर्वाइव करते हैं।

नेटफ्लिक्स पर किलर सूप
मनोज बाजपेयी-कोंकणा सेन शर्मा की वेब सीरीज 'किलर सूप' रिलीज हुई है। डार्क कॉमेडी इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा सब्र रखन होगा, क्योंकि इसका क्लाइमैक्स ऐसा है जो आपको हैरान कर देगा।

पार्किंग
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई फिल्म 'पार्किंग' की कहानी सिर्फ इतनी है कि कैसे मोहल्ले के लोग गाड़ी पार्किंग पर लड़ते-झगड़ते रहते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें कुछ ही जाने-माने चेहरे आपको दिखेंगे। लेकिन कहानी बिल्कुल हटकर है जिससे ये आपको पसंद आ सकती है।
आपकी पसंदीदा 'टाइगर 3'
सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मूवी 'टाइगर 3' भी ओटीटी पर आ चुकी है। अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई ये फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी। जिन्होंने ये मूवी सिनेमाघरों में मिस कर दी थी उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है।