3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

May OTT Release: ‘शैतान’ से लेकर ‘मंजुम्मल बॉयज’ जैसी सुपरहिट फिल्में ओटीटी पर इस दिन देंगी दस्तक, नोट कर लें डेट

इस महीने ओटीटी पर रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक वेब सीरीज। इनमें 'मंजुम्मल बॉयज' से लेकर 'शैतान' जैसी सुपरहिट फिल्मोंं के नाम शामिल हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

May 02, 2024

may ott release

मई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में

मई का महीना मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। अगर इस वीकेंड आप घर पर बैठ कर वेब सीरीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। इस महीने ओटीटी पर सुपरहिट फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसका इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे। इस लिस्ट में 'शैतान' और 'मंजुम्मल बॉयज' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं ये फिल्में ओटीटी पर किस दिन रिलीज होंगी।


शैतान (Shaitaan)

सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाने के बाद 'शैतान' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 3 मई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक देगी।

मंजुम्मल बॉयज (Manjummel Boys)

20 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की है। ये फिल्म 2006 में हुई एक सच्ची घटना से प्रेरित है। ये फिल्म 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज होगी।

द ब्रोकन न्यूज सीजन 2 (The Broken News Season 2)

सोनाली बेंद्रे और जयदीप अहलावत की फिल्म 'द ब्रोकन न्यूज सीजन 2' 3 मई को जी 5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दो न्यूज चैनल की दुश्मनी को दिखाया गया है। इस दुश्मनी का फायदा सत्ता में बैठे राजनेता उठाते हैं।

योद्धा (Yodha)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पटानी की फिल्म 'योद्धा' 15 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।



मडगांव एक्सप्रेस (Madgaon Express)

ये फिल्म 17 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो गोवा में एंजॉय करने जाते हैं पर ड्रग्स के केस में बुरे फंस जाते हैं। कम बजट में बनी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

Story Loader