23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Black Warrant में देखें ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज की डरावनी सच्चाई, एक्टर बोले- उसे समझना…

The Black Warrant Series: ‘बिकनी किलर’ के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘द ब्लैक वारंट’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभाने वाले एक्टर ने कुख्यात अपराधी के बारे में कुछ डरावनी सच्चाई बताई है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jan 14, 2025

Charles Sobhraj

Charles Sobhraj

Charles Sobhraj: क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इंतजार किस बात का है। जी हाँ ‘बिकिनी किलर’ के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘द ब्लैक वारंट’ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

चार्ल्स शोभराज की कहानी?

चार्ल्स शोभराज, जिसे "बिकिनी किलर" के नाम से जाना जाता है। उसका जन्म 1944 में वियतनाम में हुआ था। छोटी उम्र से ही वह अपराधों में शामिल हो गया और बाद में ठगी और जालसाजी में पारंगत हो गया। फिर बाद में शोभराज एक कुख्यात अपराधी और सीरियल किलर के नाम से जाने जाना लगा।

शोभराज हिप्पी ट्रेल पर यात्रा कर रहे यात्रियों को अपना शिकार बनाता था। वह यात्रियों से दोस्ती करता, उनका विश्वास जीतता और फिर उन्हें जहरीले पदार्थ देकर लूट लेता। उसने कई देशों जैसे थाईलैंड, नेपाल, भारत और मलेशिया में अपराध किए। साल 1976 में भारत में पकड़े जाने के बाद उसे कई साल जेल में बिताने पड़े। 2003 में नेपाल में उसकी गिरफ्तारी हुई, जहां उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई। 2022 में, स्वास्थ्य कारणों के आधार पर, उसे नेपाल की जेल से रिहा कर दिया गया।

चार्ल्स शोभराज का बिकिनी किलर नाम क्यों पड़ा?

चार्ल्स शोभराज को "बिकिनी किलर" का नाम इसलिए मिला क्योंकि उसके कई पीड़ित, विशेष रूप से महिलाएं, बिकिनी पहने हुए मृत पाई गई थीं। यह घटनाएं 1970 के दशक में थाईलैंड और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में हुईं, जब वह "हिप्पी ट्रेल" पर यात्रा कर रहे पर्यटकों को अपना शिकार बनाता था।

चार्ल्स शोभराज का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था: सिद्धांत गुप्ता

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लेटेस्ट सीरीज ‘द ब्लैक वारंट’ में चार्ल्स शोभराज की भूमिका को पर्दे पर शानदार तरीके से निभाते नजर आए अभिनेता सिद्धांत गुप्ता ने साबित कर दिया कि वह बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि सीरीज में उनकी भूमिका चुनौतीपूर्ण रही।

सिद्धांत ने कहा, "चार्ल्स शोभराज का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था। वह एक जटिल व्यक्ति है, जिसमें आकर्षण के साथ कुछ डराने वाली बातें भी हैं। कह सकते हैं कि वह आकर्षण के साथ भय दोनों देने में सक्षम है। उसके व्यक्तित्व को समझना और उसके पीछे छिपे कुख्यात व्यक्तित्व को उजागर करना बहुत ही कठिन था। उसके किरदार के बारे में जानते-जानते मैं खुद ही रहस्य में उलझ गया था।"

विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी ‘द ब्लैक वारंट’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज में सिद्धांत गुप्ता ने चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सिद्धांत ‘जुबली’ और ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में शानदार काम कर चुके हैं।

सीरीज और सिद्धांत के माध्यम से दर्शक तिहाड़ जेल की सख्त और वास्तविकताओं से भरी दुनिया में जाते हैं। सिद्धांत गुप्ता और सीरीज के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने दूसरी बार साथ काम किया है।

सीरीज में सिद्धांत के चार्ल्स शोभराज की भूमिका के बारे में बात करें तो अभिनेता किरदार के रंग में रंगे नजर आए। सहजता के साथ वह कहानी में उतरते हैं और इसके साथ सीरीज में अपना अनूठा आकर्षण जोड़ते हैं।

चार्ल्स शोभराज की भूमिका में सिद्धांत का किरदार हलचल पैदा करने वाला है। चार्ल्स का व्यक्तित्व सीरीज में उसे वास्तविक और डरावना दोनों बनाता है। अभिनेता के लुक को भी खास अंदाज में तैयार किया गया। चोटी (पोनीटेल), सूट और दमदार डायलॉग के साथ शोभराज के किरदार में वह पूर्ण रूप से ढलते नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की EX-Wife का डांस देख भड़के फैंस, वीडियो इंटरनेट पर वायरल