
आज हम आपको ऐसी ही पांच जापानी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने जापान ही नहीं दुनिया भर में गदर मचा दिया था। ये फिल्में आज भी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मिल जाएंगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये मूवीज:
सेवेन समुराई (Seven Samurai)
Seven Samurai कहानी एक गांव की है। इस गांव के किसान इस बात से परेशान हैं कि अपनी फैमिली, स्त्रियों और फसलों को लुटेरों के हमले से कैसे बचाएं? गांव के ही बुजुर्ग सलाह देते हैं कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए कुछ लड़ाकुओं को किराए पर लेना चाहिए। इसलिए गांव के पंच सात ऐसे योद्धाओं को चुनते हैं जिनका कोई परिवारनहीं लेकिन वे बहुत ही अच्छे लड़ाकू हैं। सेवेन समुराई मूवी इस सातों लड़ाकुओं और गांव के लोगों के बीच की कहानी बताती है।
टोक्यो स्टोरी (TokyoStory)
टोक्यो स्टोरी 1953 की जापानी ड्रामा मूवी है। ये मूवी यासुजिरो ओज ने डायरेक्ट की हैऔर इसमें चिशू रयू और चीको हिगाशियामा ने जबरदस्त एक्टिंग की है। मूवी एक बुजुर्ग कपल के बारे में है जो अपने बड़े बच्चों से मिलने के लिए टोक्यो की जर्नी करते हैं।
इसे 1957 में लंदन में प्रदर्शित किया गया था जहां इसने अगले साल ट्रॉफी जीती और 1972 में न्यूयॉर्क शहर में स्क्रीनिंग के बाद मूवी ने अमेरिकी फिल्म समीक्षकों से खूब तारीफ बटोरी।
योर नेम (YourName)
साल 2016 में रिलीज मूवी योर नेम को मकोटो शिंकाई ने डायरेक्ट किया है। ये मूवी एक शानदार एनीमेशन ड्रामा है इस मूवी की खास बात ये है कि ये अपने म्यूजिक और स्टोरी से लोगों को कनेक्ट करती है। मूवी दो टीन एज कैरेक्टर्स पर बनी है जो मरे हुए लोगों के बॉडीज की अदला-बदली करते हैं। ये मूवी आपको अमेजन प्राइम और नेटफिल्क्स पर देखने को मिल जाएगी।
राशोमोन
राशोमोन मूवी एक जबरदस्त जापानी मूवी है। इस मूवी को अकीरा कुरोसावा ने डायरेक्ट किया है। ये एक क्राइम स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है। इस मूवी को प्राइम वीडियोस पर देखा जा सकता है।
ग्रेव ऑफ फायर फ्लाइस (Grave of Fire Flies)
‘ग्रेव ऑफ फायर फ्लाइस’ को इसाओ तकहाता ने डायरेक्ट की है। सेकंड वर्ल्ड वॉर में जिंदा बचे रहने के लिए कर रहे स्ट्रगल की कहानी को एनीमेशन के रूप में दिखाया गया है। ये कहानी आपके दिल-दिमाग को झकझोर कर रख देगी। इसे आप प्राइम वीडियोज पर देख सकते है।
Updated on:
11 Feb 2024 11:07 am
Published on:
11 Feb 2024 11:06 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
