7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान में धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही, 25 लोगों की मौत

कई इमारतों को पहुंचा नुकसान जमीन खिसकने से यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी मछुआरों के लापता होने की आशंका

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Apr 17, 2019

pakistan

पाकिस्तान में धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही, 25 लोगों की मौत

कराची।पाकिस्तान में धूल भरी आंधी के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।तूफान से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।पिछले कुछ दिनों से देश के पश्चिमी, मध्य और उत्तरी भागों में रुक-रुक कर बारिश के कारण मिट्टी के मकानों के ध्वस्त होने की आशंका है। यहां के कुछ इलाकों में ज़मीन खिसकने और बाढ़ आने से पहले ही कई सड़कें जोखिम भरी हो गईं हैं।

ये भी पढ़े: करतारपुर गलियारे की सीमाएं तय की जाएंगी, बैठक में सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

स्कूलों को पहुंचा नुकसान

पंजाब में आंधी के कारण कई इमारतें गिर गईं, इससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार कराची में आई धूल भरी आंधी से अलग-अलग घटनाओं में, दो युवा लड़कियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कुछ मछुआरों के लापता होने की संभावना है। तेज हवाओं ने कई पेड़ों, डंडों और साइनबोर्डों को भी उखाड़ दिया, कुछ ऊंची इमारतों की खिड़की के शीशे तोड़ दिए। कराची में स्कूलों और घरों की दीवारों को नुकसान पहुंचाया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..