नई दिल्ली। चुनाव आते ही आपको नेताओं के नए-नए रंग देखने को मिलते होंगे। लेकिन यहां चुनाव में एक नेता ने वोट मांगने का कुछ अलग ही तरीका अपनाया है। यह नेता नाली में लेट-लेट के लोगों से वोट देने की अपील कर रहा है। दरअसल, यह वाकया पाकिस्तान में हो रहे चुनाव का है। पाकिस्तान के कराची में एक निर्दलीय उम्मीदवार लोगों से वोट मांगने के लिए गंदी नालियों में लेट रहा है। एन-243 निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लड़ रहे इस प्रत्याशी का नाम अयाज मेमॉन मोतीवाला है। मोतीवाला का कहना है कि यहां सीवेज और गंदा पानी सबसे बड़ी मुद्दा है। ऐसे में लोगों का ध्यानाकर्षण कराने का इससे बेहतर तरीका और कुछ नहीं हो सकता।